Advertisement

Bank Loan चुकाने के बाद, इन Documents को लेना न भूलें... नहीं तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें

अक्सर लोग बैंक से लिए हुए लोन को चुकाने के बाद समझते हैं कि वह अब पूरी तरह फ्री हैं, लेकिन आप पूरी तरह टेंशन तब तक नहीं हो सकते जबतक आप बैंक से कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स को कलेक्ट न कर लें.

Representative Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

अगर आपने अपना बैंक लोन पूरी तरह चुका दिया है, तो सिर्फ आखिरी EMI भरना ही काफी नहीं है. लोन खत्म होने के बाद बैंक से कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट लेना भी बहुत जरूरी है. ये कागजात इस बात का सबूत होते हैं कि आपने बैंक का पूरा पैसा चुका दिया है और अब आपके ऊपर कोई बकाया नहीं है. इन्हें संभालकर रखना भविष्य में होने वाली परेशानी से बचा सकता है.

No Dues Certificate जरूर लें

लोन चुकाने के बाद बैंक से No Dues Certificate या NOC जरूर लें. इसमें साफ लिखा होता है कि लोन की पूरी रकम चुका दी गई है और बैंक की तरफ से अब कोई पैसा बाकी नहीं है. भविष्य में किसी विवाद की स्थिति में यह डॉक्यूमेंट आपके लिए काफी काम आ सकता है.

प्रॉपर्टी के असली कागजात वापस लें

अगर होम लोन या किसी दूसरे लोन के लिए आपने बैंक में प्रॉपर्टी के मूल कागजात जमा किए थे, तो लोन पूरा होने के बाद उन्हें वापस लेना न भूलें. इसमें सेल डीड, प्रॉपर्टी पेपर, एग्रीमेंट और दूसरे मूल डॉक्यूमेंट शामिल हो सकते हैं. इन्हें अच्छी तरह जांचकर ही बैंक से प्राप्त करें.

Loan Closure Statement भी रखें

बैंक से Loan Account Closure Statement लेना भी जरूरी है. यह डॉक्यूमेंट बताता है कि आपका लोन अकाउंट पूरी तरह बंद हो चुका है. इसे भविष्य के रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखें.

Blank Cheque वापस लेना न भूलें

लोन लेते समय कई बार बैंक में साइन किए हुए खाली चेक जमा कराए जाते हैं. लोन खत्म होने पर यह जरूर जांच लें कि ऐसे सभी चेक आपको वापस मिल गए हैं. इससे बाद में उनके गलत इस्तेमाल का खतरा कम होता है.

CIBIL Score भी चेक करें

लोन बंद होने के बाद अपना CIBIL या क्रेडिट रिपोर्ट भी जरूर देखें. उसमें लोन की स्थिति ‘Closed’ दिखनी चाहिए. अगर लोन चुकाने के बाद भी अकाउंट एक्टिव या बकाया दिख रहा है, तो बैंक से संपर्क करके उसे ठीक करवाएं. गलत जानकारी आपके भविष्य के लोन आवेदन पर असर डाल सकती है.

लोन खत्म होने के बाद इन सभी कागजात को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. आगे चलकर प्रॉपर्टी बेचने, नया लोन लेने या किसी वित्तीय विवाद में ये डॉक्यूमेंट इस बात का सबूत बन सकते हैं कि आपका पुराना लोन पूरी तरह चुक चुका है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement