Advertisement

EPFO New Rules 2026: जॉब करने वाले ध्यान दें! बदल गए हैं PF से जुड़े कई नियम, हर महीने सैलरी पाने वाले जरूर जानें ये 5 बड़े अपडेट्स

Important News for Employees: यदि आप कहीं नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ कटता है तो आपके लिए जरूरी खबर है. EPFO ने वेतन यानी सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए अपनी सेवाओं को अपडेट किया है. इससे PF से पैसा निकलना और आसान हो गया. अब आपके पास सिर्फ 48 घंटे में पीएफ का पैसा आ जाएगा. हम आज आपको बता रहे हैं कि ईपीएफओ में क्या अपडेट हुए हैं.

EPFO Update
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने इस साल कई अपडेट्स पेश किए हैं. यदि आप कहीं नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ (PF) कटता है तो आपको इन अपडेट्स की जानकारी जरूर होनी चाहिए. EPFO ने वेतन पाने वाले कर्मचारियों के पीएफ पैसे निकालने, जॉब बदलने के बाद अकाउंट ट्रांसफर करने और EPF से जुड़ी दूसरी सेवाओं के इस्तेमाल के तरीकों में बदलाव किया है. हम आज आपको बता रहे हैं कि ईपीएफओ में क्या अपडेट हुए हैं.

1. क्लेम का तेजी से निपटारा
EPFO के सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (CPFC) रमेश कृष्णमूर्ति ने पिछले महीने हुई एक इंडस्ट्री समिट में कहा था कि पीएफ मेंबर्स की ओर से किए गए PF विड्रॉल के ज्यादातर नए क्लेम उसी दिन या ज्यादा से ज्यादा दो दिनों के भीतर निपटा दिए जाएंगे. यदि किसी कर्मचारी को किसी बीमारा का इलाज करने, शादी करने, घर बनाने या किसी दूसरी जरूरी जरूरत के लिए पैसे चाहिए तो ऑनलाइन क्लेम करने के बाद उसी दिन या अधिकतम 48 घंटे के भीतर पैसा खाते में आ जाएगा. इतना ही नहीं EPS 2026 में योग्य पेंशन क्लेम को प्रोसेस करने के लिए 20 दिनों की सख्त डेडलाइन भी तय की गई है. यदि EPFO ​​किसी ठोस डॉक्युमेंट्स कारण के बिना इस अवधि के भीतर क्लेम का निपटारा नहीं कर पाता है, तो देरी वाली राशि पर 12 फीसदी सालाना ब्याज लगेगा, जिसे जिम्मेदार कमिश्नर से वसूला जा सकता है.

2. बढ़ेगा ऑटो-सेटलमेंट सुविधा का दायरा 
सूत्रों के मुताबिक EPFO ​​अपनी ऑटो-सेटलमेंट प्रोसेस को फाइनल पीएफ विड्रॉल क्लेम तक बढ़ाने की योजना बना रही है. CPFC रमेश कृष्णमूर्ति ने गत मई महीने में एक इंडस्ट्री इवेंट में कहा कि हम अभी जहां तक मुमकिन हो, ऑटो-सेटलमेंट शुरू करने जा रहे हैं, जो पहले सिर्फ एडवांस के लिए उपलब्ध था. अब हम फाइनल विड्रॉल के लिए भी ऑटो-सेटलमेंट की ओर बढ़ रहे हैं. आपको मालूम हो कि अभी तक सिर्फ पांच लाख रुपए तक के एडवांस पीएफ क्लेम ही ऑटो-सेटलमेंट मोड से प्रोसेस किए जाते हैं. अब रिटायरमेंट फंड बॉडी भी इसी सिस्टम को फाइनल विड्रॉल के लिए भी लागू करने पर विचार कर रही है, ताकि पीएफ धारक के लिए प्रोसेस तेज और परेशानी से मुक्त हो सके.

3. PF ट्रांसफर करना हुआ आसान 
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ने कर्मचारियों के लिए नौकरी बदलने के बाद PF बैलेंस ट्रांसफर करना आसान बना दिया है. EPFO ​​की वेबसाइट के मुताबिक आधार-लिंक्ड और KYC-कंप्लायंट UAN होल्डर्स के लिए पूरा प्रोसेस ऑटोमैटिक हो जाएगी. ऐसे में अब अलग-अलग ट्रांसफर एप्लीकेशन जमा करने की जरूरत खत्म हो गई है. आपको मालूम हो कि पहले पीएफ अकाउंट ट्रांसफर के लिए पिछले एम्प्लॉयर, नए एम्प्लॉयर और EPFO ​​ऑफिस से मंजूरी की जरूरत होती थी.

4. BHIM, UPI और ATM-बेस्ड PF विड्रॉल निकासी
EPFO पीएफ भुगतान प्रक्रिया को और आधुनिक बनाने की तैयारी में है. उम्मीद है कि जल्द ही BHIM ऐप के जरिए  PF क्लेम के सेटलमेंट की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे क्लेम की राशि सीधे  PF मेंबर्स के UPI-लिंक्ड बैंक खातों में जमा हो सकेगी. इस सुविधा के शुरू होने के बाद क्लेम का पैसा पहले से ज्यादा तेजी और आसानी से कर्मचारियों तक पहुंच सकेगा. 

5. UAN एक्टिवेशन उमंग ऐप पर शिफ्ट 
आपको मालूम हो कि अब नए या मौजूदा EPFO ​​मेंबर यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के जरिए अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट या जेनरेट नहीं कर पाएंगे, क्योंकि दोनों सेवाएं आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) की जरूरत के साथ उमंग ऐप पर शिफ्ट कर दी गई हैं. आपको मालूम हो कि यह बदलाव एक बड़े डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ़्टवेयर अपग्रेड के बाद किया गया है. एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ​​के मुताबिक इसका मकसद ऑनलाइन सेवाओं को तेज और ज्यादा भरोसेमंद बनाना है.

6. अभी पीएफ पर इतना मिल रहा ब्याज
गौरतलब है कि नौकरी करने वालों के लिए EPFO के तहत पीएफ खाता (PF Account) खोला जाता है. इस पीएफ खाता में हर महीने जॉब करने वाले की सैलरी का एक हिस्सा जमा होता है और उस पर सरकार की ओर से ब्याज दिया जाता है. अभी कर्मचारियों को पीएफ पर 8.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement