PF अकाउंट होल्डर्स के लिए जरूरी खबर! 26 से 28 जून तक बंद रहेगा EPFO ​​पोर्टल, जानें कौन सी सर्विसेस नहीं मिलेंगी और आपके EPF क्लेम पर क्या असर पड़ेगा?

EPFO Portal Shutdown from June 26-28: यदि आपका पीएफ अकाउंट है तो आपके लिए जरूरी खबर है. 26 से 28 जून तक EPFO ​​पोर्टल बंद रहेगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पोर्टल को अपडेट करने के लिए यह निर्णय लिया है. इन तीन दिनों के दौरान नया पीएफ क्लेम, एडवांस क्लेम और कई ऑनलाइन सर्विसेस अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. 

EPFO
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

EPFO Portal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए जरूरी खबर है. यदि आप इस हफ्ते EPF क्लेम सबमिट करने की योजना बना रहे थे तो आपको कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, एम्प्लॉइड प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन अपने डिजिटल सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर टेक्निकल अपग्रेडेशन करने जा रहा है. EPFO ने घोषणा की है कि इस प्रोसेस के दौरान 26 जून से 28 जून 2026 तक कई ऑनलाइन सर्विसेस अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. ऐसे में जिन कर्मचारियों को पीएफ निकासी, नया पीएफ क्लेम, एडवांस या अन्य क्लेम से जुड़ा कोई काम करना है तो उन्हें पहले से योजना बनानी होगी.

EPFO अपनी सेवाएं कुछ समय के लिए क्यों कर रहा है बंद?
EPFO मेंबर पोर्टल पर दिखाए गए एक नोटिस के अनुसार, संस्था अपने क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम के लिए डेटाबेस को एक साथ करने और सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने का काम कर रही है. EPFO ने कहा कि इस कवायद का मकसद प्रोसेसिंग की क्षमता को बेहतर बनाना, सिस्टम की परफॉर्मेंस को मजबूत करना और अपनी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले सदस्यों को बेहतर अनुभव देना है. इस वजह से माइग्रेशन की अवधि के दौरान कुछ अहम सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. संगठन ने सदस्यों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है. EPFO का कहना है कि तकनीकी बदलावों के बाद सर्विसेस की स्पीड और क्वालिटी दोनों में सुधार होगा.

सेवाएं कब तक उपलब्ध नहीं होंगी?
EPFO की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह अस्थायी शटडाउन 26 जून को रात 12:00 बजे शुरू होगा और 28 जून 2026 को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान EPFO पोर्टल पर कई सर्विसेस उपलब्ध नहीं रहेंगी. EPFO को उम्मीद है कि 29 जून 2026 को रात 12:00 बजे से सभी सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी.

EPFO ​​पोर्टल बंद रहने पर इन सर्विसेस पर होगा असर?
EPFO ​​पोर्टल के अपग्रेडेशन के दौरान सबसे अधिक असर ऑनलाइन क्लेम से जुड़ी सेवाओं पर पड़ेगा. इस अवधि में सदस्य नया पीएफ क्लेम, एडवांस क्लेम या अन्य ऑनलाइन अनुरोध जमा नहीं कर सकेंगे. क्लेम प्रोसेसिंग का प्रोसेस भी अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी. इसका मतलब है कि जो यूजर्स पोर्टल के जरिए प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने, ट्रांसफर करने या क्लेम से जुड़ी दूसरी सेवाओं के लिए अप्लाई करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपग्रेड पूरा होने तक इंतजार करना होगा.

मौजूदा क्लेम का क्या होगा?
EPFO ने साफ किया है कि अपग्रेडेशन पीरियड से पहले सबमिट किए गए क्लेम कैंसिल या रिजेक्ट नहीं किए जाएंगे. हालांकि, उनकी प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है. ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि अपग्रेड पूरा होने और सर्विस फिर से शुरू होने के बाद इन पेंडिंग क्लेम पर काम किया जाएगा. EPFO ने कहा कि जिन सदस्यों को इस दौरान मदद की जरूरत है, वे EPFO ​​कॉल सेंटर के नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं.

इन विकल्पों का करें इस्तेमाल
EPFO पोर्टल बंद रहने के दौरान सदस्य अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी पाने के लिए कुछ ऑप्शनल माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं. EPFO ने UMANG ऐप, SMS, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल सर्विसेस का यूज करने की सलाह दी है. UMANG ऐप के जरिए सदस्य अपना पीएफ बैलेंस, पासबुक और क्लेम स्टेटस जैसी जानकारी देख सकते हैं. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO की मिस्ड कॉल सर्विसेस का यूज कर खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. SMS सर्विसेस भी सदस्यों को खाते की जानकारी उपलब्ध कराएगी.

 

Read more!

RECOMMENDED