Bank Holiday February 2026: फरवरी 2026 में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद, आपके शहर में कब रहेगा अवकाश, यहां चेक कर लीजिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

February Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. साल 2026 के दूसरे महीने फरवरी में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे, यहां आप चेक कर सकते हैं.

Bank Holiday February 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

Bank Holidays List: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट जारी करता है. फरवरी 2026 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आ गई है. यदि आप किसी जरूरी काम से फरवरी महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे और किस-किस दिन खुले रहेंगे. 

आपको मालूम हो कि RBI हर एक बैंक के लिए छुट्टियां निर्धारित करता है. आप इन छुट्टियों को आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर भी चेक कर सकते हैं. इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ प्रमुख पर्व-त्योहार भी शामिल हैं. सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं. 

फरवरी 2026 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद 
1 फरवरी: रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे.

8 फरवरी: रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे.     

14 फरवरी: महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे. 

15 फरवरी: रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे. इसी दिन महाशिवरात्रि पर्व भी है. 

18 फरवरी: लोसार त्योहार, जिसे तिब्बती नववर्ष के रूप में भी जाना जाता है, इसके चलते सिक्किम के सभी बैंक बंद रहेंगे. 

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के कारण महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे.

20 फरवरी: मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस है. इसके चलते इन राज्यों के बैंकों की छुट्टी रहेगी.

22 फरवरी: रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे. 

28 फरवरी: महीने का चौथा शनिवार होने के चलते देश के सभी बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद रहने पर भी इन सुविधाओं का उठा सकते हैं लाभ
बैंक उपभोक्ता बैंक बंद रहने पर भी डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24/7 चालू रहती हैं. आप नेट बैंकिंग से लेकर यूपीआई, एसएमएस और एटीएम सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट पर भी जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं. RBI की छुट्टी की सूची https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrix Display.aspx पर जाकर देख सकते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED