अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Flipkart Freedom Sale में iPhone 17 को पहले से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके 256GB मॉडल पर 1,000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है. इसके अलावा पुराने iPhone को एक्सचेंज करने, बैंक कार्ड ऑफर और EMI का फायदा उठाकर इसकी कीमत को काफी कम किया जा सकता है.
81,900 रुपये में मिल रहा iPhone 17
Flipkart Freedom Sale में Apple iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत 81,900 रुपये लिस्ट की गई है. इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये थी. यानी सेल में ग्राहकों को सीधे 1,000 रुपये की बचत हो रही है. अगर आपके पास पुराना iPhone 15 Pro है, तो उसे एक्सचेंज करके 47,600 रुपये तक का लाभ लिया जा सकता है. इस ऑफर का पूरा फायदा मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत 32,585 रुपये तक पहुंच सकती है. हालांकि, एक्सचेंज की वास्तविक वैल्यू फोन की स्थिति और एक्सचेंज नियमों के आधार पर तय होगी.
बैंक कार्ड से भी मिल सकता है फायदा
iPhone 17 खरीदने पर Flipkart SBI Credit Card से कैशबैक का ऑफर भी उपलब्ध है. इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card पर भी लाभ दिया जा रहा है. हालांकि, बैंक ऑफर से मिलने वाली बचत भुगतान के तरीके और ऑफर की पात्रता पर निर्भर करेगी. खरीदार फोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं. लिस्टिंग के मुताबिक 24 महीने की EMI 1,634 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है.
6.3 इंच डिस्प्ले और A19 चिप
iPhone 17 में 6.3 इंच का ऑल-स्क्रीन OLED डिस्प्ले मिलता है. फोन में Apple की A19 चिप दी गई है, जिसमें छह-कोर प्रोसेसर है और क्लॉक स्पीड 4.26GHz तक जाती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे दो 48MP सेंसर वाला डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. Flipkart पर फिलहाल 256GB स्टोरेज वाला मॉडल लिस्ट किया गया है.
ये भी पढ़ें: