Advertisement

Gold And Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, सिल्वर 21 हजार और गोल्ड 5 हजार से ज्यादा महंगा हुआ

Gold and Silver price: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा भाव में शानदार उछाल आया. सोमवार को 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी मंगलवार को खुलते ही 2,57,480 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. यानी शुरुआती कारोबार में ही कीमत 21,000 रुपये से ज्यादा बढ़ गई.

Gold and Silver price
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST
  • चांदी में एक झटके में 21 हजार की तेजी
  • सोना 5 हजार से ज्यादा उछला

बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन मंगलवार को इस ट्रेंड पर ब्रेक लग गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं में तूफानी तेजी दर्ज की गई. निवेशकों की मजबूत खरीदारी के चलते बाजार खुलते ही कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला.

चांदी में एक झटके में 21 हजार की तेजी
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा भाव में शानदार उछाल आया. सोमवार को 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी मंगलवार को खुलते ही 2,57,480 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. यानी शुरुआती कारोबार में ही कीमत 21,000 रुपये से ज्यादा बढ़ गई.

हालांकि इस तेजी के बावजूद चांदी अभी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे बनी हुई है. 29 जनवरी को चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार करते हुए 4,30,048 रुपये का रिकॉर्ड बनाया था. इस हिसाब से मौजूदा कीमत अभी भी करीब 1,62,500 रुपये कम है.

सोने की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल
चांदी के साथ-साथ सोने ने भी मजबूत वापसी की. MCX पर सोमवार को 1,43,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोना मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़कर 1,49,485 रुपये पर पहुंच गया. यानी 24 कैरेट सोना करीब 5,494 रुपये महंगा हो गया.

फिर भी सोना अपने लाइफटाइम हाई से काफी सस्ता बना हुआ है. 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले गोल्ड ने 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था. मौजूदा भाव इस रिकॉर्ड से लगभग 43,600 रुपये कम है.

गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी के संकेत
जानकारों का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू की है, जिससे कीमतों में यह तेज उछाल आया. कीमती धातुओं में इस तरह की तेजी अक्सर बाजार में नए ट्रेंड की ओर इशारा करती है. सोना और चांदी को पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement