रोहित पिसाल, प्रेम कुमार, गोल्डन बाबा... सोने की कीमतों में उछाल से बढ़ रही इन गोल्डमैन की नेटवर्थ

सोने की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है. इसकी वजह से देश के गोल्डमैन चर्चा में हैं. जैसे-जैसे सोने की कीमतें बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे गोल्डमैन का नेटवर्थ भी बढ़ रही है. देश के गोल्डमैन में मुंबई के रोहित पिसाल, पुणे के सनी नाना वाघचौरे, बिहार के प्रेम कुमार सिंह और गूगल गोल्डन बाबा शामिल हैं.

Goldmans
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

सोने की कीमतों में लगातार उछाल ने देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है. सोने की महंगाई से शादी-विवाह करने वाली फैमिली के पसीने छूट रहे हैं. इस बीच कुछ ऐसे लोग हैं, जो सोना किलो में पहनकर घूम रहे हैं. सोने की कीमतों में हर उछाल के साथ उनकी नेटवर्थ बढ़ रही है. चलिए आपको गोल्डमैन की कहानियां बताते हैं.

मशहूर गोल्डमैन-
भारत में कई गोल्डमैन घूम रहे हैं. इसमें मुंबई के रोहित पिसाल, पुणे के सनी नाना वाघचौरे, बिहार के प्रेम कुमार सिंह और गूगल गोल्डन बाबा शामिल हैं. ये गोल्डमैन सोने की चमक से अपनी पहचान बना चुके हैं.

मुंबई के गोल्डमैन रोहित पिसाल-
रोहित पिसाल, अंडरवॉटर गोल्ड माइनिंग के विशेषज्ञ और सोने के डिजाइनर, अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और सोने से लदे जीवन के लिए मशहूर हैं. उन्होंने 39 करोड़ रुपए की साड़ी और 10 करोड़ रुपए का गोल्डन सेब बनाया है. उनकी कहानी प्रेरणादायक है, जिसमें उन्होंने कैंसर और पैरालिसिस जैसी चुनौतियों का सामना किया.

गोल्डमैन सनी नाना वाघचौरे-
पुणे के सनी नाना वाघचौरे अपनी भारी भरकम सोने की चेन और लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण प्रसिद्ध हैं. उनके शरीर पर 2-3 किलो सोना होता है, और उनकी कार, मोबाइल, जूते और घड़ियों पर भी सोने की परत चढ़ी होती है.

बिहार के गोल्डमैन प्रेम कुमार सिंह-
बिहार के भोजपुर से ताल्लुक रखने वाले प्रेम कुमार सिंह ने 50 ग्राम सोने से शुरुआत की और अब उनके शरीर पर 5 किलो सोना है. उनकी गोल्डन बुलेट और सोने के आभूषण उन्हें भीड़ से अलग बनाते हैं.

गूगल गोल्डन बाबा-
मनोज आनंद महाराज उर्फ गूगल गोल्डन बाबा, आध्यात्म और वैभव का अनोखा मेल हैं. उनके शरीर पर 5-6 किलो सोना होता है, और उनके आराध्य लड्डू गोपाल भी शुद्ध सोने के हैं. बाबा का मानना है कि सोना उनके पूर्वजों की परंपरा का प्रतीक है.

भारतीय संस्कृति में सोने का विशेष स्थान है. हिंदू धर्म में इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. सोने को पवित्र और शुभ माना जाता है, और इसे विवाह, त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है.

सोने की कीमतों में उछाल-
सोने की कीमतें पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. 2015-16 में एक किलो सोने की कीमत 26-28 लाख रुपए थी, जो अब 1.55-1.66 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है. आम आदमी के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है, जबकि गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने वाले लोग डिजिटल सोने से संतुष्ट हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED