Advertisement

Activa H-Smart Delivery Start : होंडा ने शुरू की Activa H-Smart की डिलीवरी, जानें इसमें क्या है खास

होंडा ने अपनी नई एडवांस स्कूटर एक्टिवा H-Smart डिलीवरी शुरू कर दी है. जो कई स्मार्ट फीचर्स के साथ लोगों के लिए पेश की गई है. Activa H-Smart एंटी थेफ्ट फीचर के साथ ही कई और बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रही है.

Honda Activa H-Smart
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST
  • इसकी चाबी के मदद से कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे
  • स्मार्ट Key के मदद से ही आप फ्यूल लिड ओपन कर लेंगे

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी सबसे एडवांस स्कूटर एक्टिवा H-Smart की डिलीवरी को शुरू कर दिया है. होंडा ने एक्टिवा H-Smart को तीन ट्रिम (वेरिएंट) में बाजार में उतारा है. ये तीन वेरिएंट स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट शामिल हैं. Activa H-Smart की खास बात ये है कि इसमें एंटी थेफ्ट फीचर्स दिया गया है. इस फीचर के आने बाद गाड़ियों के चोरी होने का डर कम हो जाएगा यानी चोर इसे चोरी करने के बारे सोच भी नहीं पाएंगे. होंडा इस स्कूटर के साथ स्मार्ट की (चाबी) दे रहा है. जिसकी मदद से एक्टिवा H-Smart के कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे. 

एक्टिवा H-Smart के इंजन में कोई बदवाव नहीं किया गया है. यानी इसमें वहीं पुराना इंजन का इस्तेमाल किया गया है. एक्टिवा H-Smart में BS6 109510c, सिंगल-सिलेंडर, एयर- कूल्ड इंजन के साथ मिलता है. वहीं इसमें स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट फाइंड और स्मार्ट सेफ के साथ नए पेटेंट एप्लिकेशन के साथ कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आ रही है. 

कमाल की स्मार्ट Key
होंडा न्यू जनरेशन एक्टिवा H-Smart के साथ एक स्मार्ट चाबी के साथ आ रहा है. इस चाबी के मदद से कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे. अगर आप एक्टिवा H-Smart से जैसे ही करीब 2 मीटर दूरी पर जाएंगे तो ये अपने आप ही लॉक हो जाएगी. इतना ही नहीं इसके जैसे ही करीब आएंगे ये अनलॉक हो जाएगा. इसके साथ ही इसमें पेट्रोल डलवाने के लिए फ्यूल लिड को खोलने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि इसकी स्मार्ट Key के मदद से ही आप फ्यूल लिड ओपन कर लेंगे. वहीं अगर आपने एक्टिवा H-Smart को पार्किंग में लगाया हुआ और यह नहीं मिल रही हैं तो इसकी चाबी की मदद से ही गाड़ी को लोकेट कर पाएंगे. इस गाड़ी में एंटी-थेफ्ट फंक्शन होने से सेफ्टी बढ़ जाती है. 

एक्टिवा H-Smart के फीचर्स
होंडा के Activa H-Smart के फीचर्स की बात करें तो इसमें न्यू जनरेशन स्कूटर में स्टैंडर्ड वेरिएंट की तरह साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. इस टू-व्हीलर में अलॉय व्हील्स को नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है. वहीं इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्स, सिंगल-रियर स्प्रिंग और दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक के फीचर के साथ आ रही है. डिजाइन के लिहाज से इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं. 

एक्टिवा H-Smart की कीमत
होंडा ने Activa H-Smart को तीन वेरिएंट स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट में पेश किया है. एक्टिवा H-Smart के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 74,536 रुपये, एक्टिवा H-Smart के डीलक्स वेरिएंट का दाम 77,036 रुपये और एक्टिवा H-Smart के स्मार्ट वेरिएंट 80,537 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत है. इसे पर्ल सायरन ब्लू (नया), डिसेंट ब्लू मेटैलिक, रिबेल रेड मैटेलिक, ब्लैक, पर्ल प्रेशियस व्हाइट और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक के 6 कलर ऑप्शन पेश किया गया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement