Advertisement

EPFO Rules: मेडिकल इमरजेंसी के लिए निकालना है PF से पैसा? जानें किन लोगों का हो सकता है इससे इलाज... कैसे करें इस रकम के लिए आवेदन?

कोई मेडिकल इमरजेंसी बताकर नहीं आती. कई बार बीमारी में लोगों को पैसों की जरूरत होती है, लेकिन हाथ में पैसा नहीं होता. ऐसे में वह पीएफ में पड़े पैसे को इस काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

EPFO
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी का एक हिस्सा हर महीने प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में जमा होता है. यह पैसा रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सहारा देता है. लेकिन अचानक बीमारी या इलाज पर ज्यादा खर्च होने पर PF की रकम काम आ सकती है. EPFO अपने सदस्यों को मेडिकल इमरजेंसी में PF से एडवांस निकालने की सुविधा देता है. चलिए बताते हैं कि मेडिकल जरूरत के लिए कितनी बार पैसा निकाल सकते हैं, कितनी रकम मिल सकती है और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें.

कितनी बार निकाल सकते हैं PF?

EPFO के नियमों के अनुसार, मेडिकल इलाज के लिए PF एडवांस निकालने की कोई लिमिट नहीं है. यानी जरूरत पड़ने पर कर्मचारी कई बार आवेदन कर सकता है. लेकिन हर बार लागू नियमों और खाते में मौजूद रकम के आधार पर ही पैसा मिलेगा.

किन लोगों के इलाज के लिए निकाल सकते हैं पैसा?

PF से मेडिकल एडवांस केवल अपनी बीमारी के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों के इलाज के लिए भी लिया जा सकता है. इसमें पति या पत्नी, बच्चे और डिपेंडेंट माता-पिता शामिल हो सकते हैं. आवेदन करने से पहले EPFO के मौजूदा नियम जरूर जांच लें.

मेडिकल इलाज के लिए कितनी रकम मिलेगी?

PF से मिलने वाली रकम आपके खाते में जमा बैलेंस और लागू नियमों पर डिपेंड करती है. ईपीएफओ के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अगर आपकी मेंबरशिप को 12 महीने पूरे हो चुके हैं, तो आप अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक एडवांस निकाल सकते हैं.

PF मेडिकल एडवांस के लिए आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले EPFO के सदस्य पोर्टल पर जाएं. अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें. इसके बाद ऑनलाइन सर्विसेज में जाकर 'Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)' ऑप्शन चुनें. बैंक खाते की जानकारी जांचें और पीएफ एडवांस यानी Form 31 के लिए आगे बढ़ें. मेडिकल जरूरत से जुड़ा ऑप्शन चुनें, मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन जमा कर दें.

PF से पैसा निकालने से पहले अपना UAN, बैंक खाता और जरूरी KYC जानकारी सही रखें. आवेदन जमा करने के बाद उसका स्टेटस पोर्टल पर जांचते रहें. ध्यान रखें कि PF की रकम आपकी रिटायरमेंट बचत है. इसलिए मेडिकल जरूरत के लिए उतना ही पैसा निकालें, जितना जरूरी हो.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement