Advertisement

अब नहीं मिस होगी PF से जुड़ी अपडेट, बस वॉट्सऐप पर ज्वाइन करलें ये चैनल... जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अक्सर नौकरीपेशा लोगों के साथ होता है कि उन्हें पीएफ से जुड़ी अपडेट के बारे में नहीं पता चलता. इसका नतीजा यह होता है कि कभी-कभी उन्हें किसी मामले में नुकसान भी हो जाता है. लेकिन लोगों तक पीएफ से जुड़ी हर एक अपडेट पहुंचाना अब ईपीएफओ ने आसान बना दिया है.

EPFO WhatsApp service for PF members
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

अगर आपका पीएफ अकाउंट है और आप ईपीएफओ से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए बार-बार वेबसाइट खोलते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ईपीएफओ ने अपना ऑफिशियल वॉट्सऐप चैनल शुरू कर दिया है. अब मेंबर वॉट्सऐप के जरिए पीएफ से जुड़ी जरूरी खबरें, योजनाओं की जानकारी और दूसरे अपडेट आसानी से पा सकेंगे.

ईपीएफओ वॉट्सऐप चैनल कैसे ज्वाइन करें?

ईपीएफओ का वॉट्सऐप चैनल ज्वाइन करना काफी आसान है. इसके लिए अपने फोन में वॉट्सऐप खोलें और स्टेटस वाले टैब पर जाएं. यहां नीचे की ओर स्क्रॉल करके एक्सप्लोर मोर ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद सर्च बॉक्स में ईपीएफओ लिखकर खोजें. सामने आने वाले ईपीएफओ के ऑफिशियल चैनल को फॉलो कर दें.

आप ईपीएफओ की ओर से शेयर किए गए आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल लिंक के जरिए भी सीधे चैनल तक पहुंच सकते हैं. चैनल फॉलो करने के बाद ईपीएफओ की ओर से जारी किए जाने वाले जरूरी अपडेट आपके वॉट्सऐप पर मिलते रहेंगे.

चैनल पर क्या जानकारी मिलेगी?

फिलहाल यह वॉट्सऐप चैनल मुख्य रूप से जानकारी और जागरूकता के लिए है. यहां ईपीएफओ की योजनाओं, पीएफ से जुड़े नियमों और दूसरी जरूरी सेवाओं से संबंधित अपडेट और जानकारी मिल सकती है. ईपीएफओ की ओर से पीएफ एडवांस, योगदान और रोजगार से जुड़ी योजनाओं जैसे विषयों पर जानकारी भी शेयर की जा रही है.

जल्द शुरू होगी इंटरैक्टिव वॉट्सऐप सर्विस

ईपीएफओ की ओर से आगे एक इंटरैक्टिव वॉट्सऐप सर्विस शुरू किए जाने की भी जानकारी सामने आई है. इसके बाद सदस्य वॉट्सऐप पर बातचीत करके पीएफ से जुड़े कई काम कर सकेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें पीएफ बैलेंस, क्लेम की स्थिति और पिछले कुछ लेन-देन जैसी जानकारी देखने की सुविधा मिल सकती है.

पीएफ खाताधारकों को क्या फायदा होगा?

वॉट्सऐप पर ईपीएफओ की सेवाएं आने से पीएफ से जुड़ी जानकारी पाना आसान हो जाएगा. लोगों को हर छोटी जानकारी के लिए ईपीएफओ पोर्टल पर जाने की जरूरत कम पड़ेगी. आने वाली इंटरैक्टिव सेवा शुरू होने के बाद मोबाइल से ही पीएफ खाते से जुड़ी कई जानकारी हासिल करना ज्यादा आसान हो सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement