Apple का पहला फोल्डेबल iPhone जल्द ही लॉन्च हो सकता है. लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब कई रिपोर्ट्स और लीक्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी अगले महीने होने वाले अपने सितंबर लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है. हालांकि Apple ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सामने आई जानकारी के मुताबिक यह डिवाइस कंपनी के अब तक के सबसे प्रीमियम iPhone में शामिल हो सकता है. आइए जानते हैं कि इसकी कीमत, डिजाइन और फीचर्स को लेकर अब तक क्या जानकारी सामने आई है.
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार Apple के फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत करीब 1,999 डॉलर हो सकती है. वहीं हाई स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 डॉलर तक पहुंच सकती है. यानी इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.89 लाख रुपये से 2.09 लाख रुपये के बीच हो सकती है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 2.30 लाख रुपये से भी ज्यादा हो सकती है.
बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन मिलेगा
लीक्स के मुताबिक Apple क्लैमशेल डिजाइन की बजाय बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन अपनाएगा. फोन बंद होने पर सामान्य iPhone जैसा दिखेगा, जबकि खोलने पर इसकी बड़ी स्क्रीन iPad mini जैसा अनुभव दे सकती है. इसमें लगभग 7.7 से 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.3 से 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.
क्रीज कम करने पर Apple का फोकस
रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple इस फोन की डिस्प्ले पर आने वाली क्रीज को कम करने के लिए नई हिंज टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है. इसमें टाइटेनियम अलॉय, Liquid Metal और खास मेटल सपोर्ट स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही फोल्डिंग एरिया में पतले ग्लास और नई OLED तकनीक का उपयोग किए जाने की भी चर्चा है, जिससे स्क्रीन पहले के मुकाबले ज्यादा फ्लैट दिखाई दे सकती है.
दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
लीक्स के अनुसार यह फोन Apple के नए A20 सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है. इसमें 12GB रैम, C2 इन-हाउस मॉडेम और Wi-Fi 7 का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. बैटरी के लिए 5,000mAh से 5,500mAh तक की डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है, जिससे बड़ी स्क्रीन के बावजूद बेहतर बैटरी बैकअप मिल सकता है.
कैमरा और सिक्योरिटी में हो सकते हैं बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है. हालांकि जगह की कमी के कारण इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया जा सकता. सिक्योरिटी के लिए Face ID की बजाय पावर बटन में Touch ID मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं फोन की मोटाई फोल्ड होने पर करीब 9.5mm और खुलने पर लगभग 4.5mm हो सकती है.
ये भी पढ़ें: