Israeli New Shekel-Iranian Rial vs Indian Rupee: इजराइल-ईरान की करेंसी से भारत का रुपया मजबूत है या कमजोर, जानें इंडिया का 100 का नोट इन दोनों देशों में जाकर हो जाता है कितना? 

अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं. इसका असर भारत सहित पूरी दुनिया पर होगा. इस ग्लोबल टेंशन का माहौल में क्या आप जानते हैं कि इजराइल-ईरान की करेंसी से भारत का रुपया मजबूत है या कमजोर? यदि नहीं तो हम आपको बता रहे हैं.

Israeli New Shekel-Iranian Rial vs Indian Rupee
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं. उधर, ईरान भी मिसाइलें दाग रहा है. इसका असर भारत सहित पूरी दुनिया पर होगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत रॉकेट की तरह ऊपर बढ़ेगी. इस ग्लोबल टेंशन का माहौल में क्या आप जानते हैं कि इजराइल-ईरान की करेंसी से भारत का रुपया मजबूत है या कमजोर? यदि नहीं तो हम आपको बता रहे हैं.

भारत ने जारी की है एडवायजरी 
ईरान पर इजराइल और अमेरिकी के हमले के बाद युद्ध जैसे हालात पर भारत ने संयम बरतने की अपील की है. भारत ने कहा हा कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित है. हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं. तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. भारत ने इजराइल और ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है, जिसमें अत्यधिक सावधानी बरतने और हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वर्तमान में 40 हजार से अधिक भारतीय नागरिक इजराइल में रहते और काम करते हैं. 

सभी देशों की होती है अलग-अलग करेंसी 
आपको मालूम है कि दुनिया के सभी देशों की अलग-अलग करेंसी होती है. इसके चलते एक देश की करेंसी को जब दूसरे देश में इस्तेमाल की जाती है तो उसकी कीमत बढ़ या घट जाती है. इजराइल की करेंसी का नाम इजराइली नया शेकेल है, जिसे सिर्फ इजराइली शेकेल के नाम से भी जाना जाता है. ईरान की करेंसी का नाम ईरानियन रियाल है. 

ईरानियन रियाल से रुपया काफी मजबूत  
ईरान की करेंसी ईरानियन रियाल से भारत की मुद्रा रुपया काफी मजबूत है. ईरानियन रियाल की वैल्यू अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत कम है. मौजूदा समय में भारत का 1 रुपया ईरान के लगभग 463 रियाल के बराबर है. इस तरह से 100 रुपए करीब 46300 ईरानी रियाल के बराबर होगा. यदि 1000 रुपये को ईरानी रियाल में बदला जाए तो यह रकम 463000 रियाल हो जाएगी. यदि आप भारत से ईरान जाते हैं और भारतीय रुपए को कन्वर्ट कराते हैं तो वहां आपको बहुत ज्यादा ईरानियन रियाल मिलेगा. 

रुपया और इजराइली शेकेल में कौन मजबूत 
इजराइल की करेंसी इजराइली शेकेल की बात करें तो यह भारत के रुपए से काफी मजबूत हैं. अभी 1 इजराइली शेकेल को खरीदने के लिए भारत को लगभग 29 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. यदि काई भारतीय इजराइल में जाकर रुपए को इजराइली शेकेल में चेंज कराता है तो बहुत कम कीमत मिलेगी. 100 रुपए के बदले सिर्फ 3.44 इजराइली न्यू शेकेल ही मिलेंगे. यदि कोई 1000 रुपए बदलवाने जाता है तो सिर्फ 34.48 इजराइली न्यू शेकेल मिलेंगे. विनिमय दर में सामान्यतौर पर उतार-चढ़ाव होते रहता है. इजराइल में रुपए की कीमत शेकेल की तुलना में कम होने के चलते इजराइल में सामान और सेवाओं की लागत भारतीय यात्रियों के लिए अधिक महसूस हो सकती है. 

 

Read more!

RECOMMENDED