Advertisement

बजट के दिन सोने-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, निवेशकों को दिखा खरीदारी का मौका

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट के बावजूद बाजार में निवेशक सक्रियता बनी हुई है. सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के जयपुर प्रेसिडेंट का कहना है कि वैश्विक बाजारों की कमजोरी और आर्थिक संकेतों के चलते फिलहाल कीमती धातुओं में अस्थिरता बनी रह सकती है.

Gold-silver prices
रिदम जैन
  • जयपुर,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

केंद्रीय बजट के दिन कमोडिटी बाजार (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में हलचल मच गई. हालांकि इस गिरावट के बावजूद बाजार में निवेशक एक्टिव हैं. कई निवेशक इसके नुकसान की बजाय निवेश का सुनहरा अवसर मानकर खरीदारी कर रहे हैं.

चांदी 9 फीसदी और सोना 4.45 फीसदी टूटा-
चांदी करीब 9 प्रतिशत और सोना लगभग 4.45 प्रतिशत तक टूट गया. एमसीएक्स पर चांदी करीब 26,273 रुपये प्रति किलो गिरकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई, जबकि सोना 6,653 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर करीब 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया.

गिरावट के बावजूद निवेशक एक्टिव-
इस तेज गिरावट के बावजूद बाजार में निवेशकों की सक्रियता बनी हुई है. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, कई निवेशक इसे नुकसान की बजाय निवेश का सुनहरा अवसर मानकर खरीदारी कर रहे हैं, खासकर आगामी विवाह सीजन को देखते हुए मांग में हल्की तेजी देखी जा रही है. जयपुर सहित कई शहरों में चांदी के भाव में बड़ी गिरावट और सोने में नरमी दर्ज की गई है. 

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी का कहना है कि इतने कम समय में सोने-चांदी के भाव में ऐसा उतार-चढ़ाव पहली बार देखने को मिला है, जिससे कुछ निवेशकों को नुकसान हुआ, लेकिन हालिया गिरावट से नए निवेशकों को फायदा भी मिला है. विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजारों की कमजोरी और आर्थिक संकेतों के चलते फिलहाल कीमती धातुओं में अस्थिरता बनी रह सकती है.

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के जयपुर प्रेसिडेंट कैलाश मित्तल का कहना है कि सोना-चांदी में तेजी को माना जा रहा था कि ये बारूदी ढेर पर बैठा है. इसमें अचानक ब्लास्ट होना ही था. जिन्होंने ये बात समझा, उन्होंने नहीं खरीदा. उन्होंने कहा कि अभी सोना-चांदी अमेरिका की मार्केट की वजह से टूटा है. अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने आदेश दिया जारी किया कि सोना-चांदी फिजिकल चाहिए. इसके बाद जो कागजों में सोना-चांदी खरीदा गया था, लोगों ने उसे बेचना शुरू किया. उन्होंने कहा कि चीन भी मार्केट में चांदी बेचने आ गया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement