Advertisement

CNG-PNG Price Hike: एक बार फिर लगा महंगाई का झटका! मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों में अब करना होगा इतना भुगतान

सीएनजी के भाव में बढ़ोतरी के बाद मुंबई में कीमतें 61.50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब 63.50 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. वहीं, पीएनजी की कीमत भी 36.60 रुपये प्रति यूनिट से बढ़कर 38 रुपये प्रति यूनिट हो गए हैं.

CNG-PNG की किमतों में बढ़ोतरी (सांकेतिक तस्वीर)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST
  • एक बार फिर लगा महंगाई का झटका
  • मुंबई में CNG-PNG की किमतों में बढ़ोतरी

CNG-PNG Price Hike: देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है. ऐसे में एक बार फिर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सीएनजी (CNG)गैस सप्लाई करने वाली कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. इसके कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है.  

पिछले तीन महीने में यह चौथी बार है कि सीएनजी की कीमत में इजाफा हुआ है. सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के कीमत में 1.50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें 17 दिसंबर की रात से लागू हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेट-रन सिटी गैस यूटिलिटी महानगर गैस ने शनिवार आधी रात को कीमत में बढ़ोतरी की है. कीमतों में यह बढ़ोतरी प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) के आधार पर की गई है.

63.50 रुपये प्रति किलो हुआ CNG का भाव

सीएनजी के भाव में बढ़ोतरी के बाद मुंबई में कीमतें 61.50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब 63.50 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. वहीं, पीएनजी की कीमत भी 36.60 रुपये प्रति यूनिट से बढ़कर 38 रुपये प्रति यूनिट हो गए हैं.

इन शहरों में भी बढ़ी CNG-PNG की किमतें
 
मुंबई के अलावा लखनऊ, उन्नाव और आगरा में भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. बढ़ोतरी के बाद लखनऊ, उन्नाव और आगरा में CNG की नई कीमत 72.50 रुपये/किलो हो गई है. अयोध्या में यह 72.95 रुपये/किलो होगी. अभी तक CNG का मूल्य 70.50 रुपये/kg था.

राजधानी दिल्ली में CNG-PNG की किमतें 

अगर मुंबई की तुलना देश की राजधानी से करें तो यहां पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों प्रमुख ईंधन की कीमतें बहुत ज्यादा हैं. दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, एक किलो सीएनजी गैस की कीमत 53.04 रुपये है.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement