Advertisement

LPG Cylinder Price Hike: आम लोगों पर महंगाई की मार! ईरान-इजराइल युद्ध या और कोई वजह, आखिर अचानक क्यों बढ़े LPG के दाम, जानें आपके शहर में गैस सिलेंडर की नई कीमत 

LPG Price Hike: महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है. तेल कंपनियों ने अचानक LPG के दाम बढ़ा दिए हैं. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं.

LPG Price Hike
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है. तेल कंपनियों ने अचानक LPG के दाम बढ़ा दिए हैं. 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, वहीं होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है. 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 115 रुपए बढ़े हैं.

अब सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से LPG के दाम बढ़े हैं या और कोई वजह है. अमूमन तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम बढ़ाती या घटाती हैं. IOCL (इंडियन ऑयल) की वेबसाइट पर नए रेट्स को अपडेट कर दिया गया है. IOC की वेबसाइट के अनुसार अलग-अलग शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा अंतर है, क्योंकि राज्यों में लगने वाले वैट और स्थानीय टैक्स के आधार पर कीमतें तय होती हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमत 
1.
दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गया है.
2. कोलकाता में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर का रेट 879 रुपए से बढ़कर 939 रुपए हो चुका है. 
3. चेन्नई में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर का 868.50 रुपए से बढ़कर 928.50 रुपए का हो गया है.
4. मुंबई में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर 912.50 रुपए हो गया है.
5. नोएडा में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली के बराबर 913 रुपए बनी हुई है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत
1. दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1883 रुपए है. 
2. मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1835 रुपए हो चुकी है. 
3. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1875.50 रुपए से बढ़कर 1990 रुपए हो चुकी है.
4. चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1929 रुपए से बढ़कर 2043.50 रुपए का हो गया है. 

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले LPG कनेक्शन पर फिलहाल इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा. देशभर में इस योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिया गया है और उनके लिए सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

11 महीने पहले हुई थी बढ़ोतरी
इंडियन ऑयल की तरफ से जारी आकड़ों के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में पिछली बार बढ़ोतरी 11 महीने पहले 8 अप्रैल 2025 को की गई थी. अप्रैल में कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. यह 30 अगस्त 2023 के बाद से 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की सबसे अधिक कीमत है. 

ईरान-इजराइल युद्ध का असर 
ईरान और इजराइल के बीच युद्ध जारी है. अमेरिका इजराइल के साथ मिलकर जंग कर रहा है. इसके चलते मिडिल ईस्‍ट देशों में काफी तनाव है. गैस की सप्लाई बाधित हुई है. होर्मुज जलडमरू मार्ग भी बंद है, जिस रास्ते से भारत गैस का 80 से 90 फीसदी तक हिस्सा लेकर आता है. ऐसे में अचानक से LPG के दाम में बढ़ोतरी होना, सरकार के एतिहात के तौर पर देखा जा रहा है ताकि एलपीजी का रिजर्व बना रहे और सप्लाई में किसी भी तरह की समस्या ना आए. कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रहीं हैं कि भारत के पास गैस का रिजर्व 12 दिनों का ही बचा हुआ है. सरकार ने मौजूदा हालात की गंभीरता को देखते हुए देश के सभी LPG रिफाइनरी को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दे दिया है. आने वाले समय में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है. उधर, कतर के ऊर्जा मंत्री (साअद अल-काबी) ने चेतावनी दी है कि युद्ध अगर लंबा चलता है तो दुनिया में बड़ा संकट आ सकता है. साथ ही कच्चे तेल के दाम में रिकॉर्ड उछाल देखी जा सकती है और यह 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement