Advertisement

Car Price Hike: जल्द बुक कर लें अपनी कार! 1 अप्रैल से मारुति समेत कई कंपनियों की गाड़ियां हो जाएंगी महंगी, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

car price hike 2023: मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स, होंडा कार्स, किआ इंडिया और एमजी मोटर इंडिया अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं. ये बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएंगी.

Car Price Hike
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST
  • सरकार 1 अप्रैल 2023 से बीएस 6-I उत्सर्जन मानक करने जा रही लागू 
  • मारुति से पहले टाटा मोटर्स गाड़ियों के दाम बढ़ने की कर चुकी है घोषणा 

यदि आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्दी कीजिए क्योंकि एक अप्रैल 2023 से कई कंपनियों की गाड़ियां महंगी हो जाएगी. इस बढ़ोतरी के पीछे कारों की लागत कास्ट में बढ़ोतरी का हवाला दिया गया है. ऐसे में आपको अधिक पैसा खर्च करना पड़ जाएगा. 

ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अब ऐलान किया है कि 1 अप्रैल, 2023 से कंपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी करने जा रही है. इससे पहले टाटा मोटर्स, होंडा कार्स, किआ इंडिया और एमजी मोटर इंडिया अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं. ये बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी. मारुति कारों की कीमत कितनी बढ़ाएगी इसकी घोषणा नहीं की है. होंडा कार्स इंडिया 1 अप्रैल से अपनी एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज की कीमत में 12,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी. वहीं टाटा मोटर्स भी अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतें 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है.

क्यों बढ़ रही कार की कीमत
सरकार 1 अप्रैल 2023 से बीएस 6-I उत्सर्जन मानक लागू करने जा रही है. इससे प्रदूषण को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी. ऐसे में कार कंपनियों को इन मानकों को पूरा करने के लिए कई नए पार्ट्स और सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में कार निर्माता कंपनियों की लागत में इजाफा हो रहा है. कंपनियां अपनी लागत का भार ग्राहकों पर डाल रही हैं. इससे पहले 1 अप्रैल 2020 को बीएस 6-I उत्सर्जन मानकों को लागू किया गया था. तब भी कारों की कीमतों में 50,000 रुपए तक का इजाफा दर्ज की किया गया था.

ये हैं बीएस-6 स्टेज 2 नॉर्म्स
नए उत्सर्जन नियमों को 'रियल ड्राइविंग एमिशंस' (RDE) के नाम से जाने जाते हैं, क्योंकि इसमें गाड़ियों के एमिशन की रियल टाइम निगरानी हो सकेगी. नए एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाने के बाद भारतीय बाजार में मिलने वाली गाड़ियां यूरो 6 स्टेज एमिशन नॉर्म्स के बराबर खड़ी हो जाएंगी.

कई कंपनियों ने बढ़ाई कार की कीमत
मारुति ने भी अभी यह साफ नहीं किया है कि वह अपनी कारों पर कितने रुपए बढ़ाएगी. लेकिन कार एक्सपर्ट की मानें तो 1 अप्रैल के बाद कार कंपनियां अपने वाहनों पर 50 हजार रुपए तक बढ़ा सकती हैं. बजट कारों या कम कीमत की कारों में यह बढ़ोत्तरी इससे 20 से 25 फीसदी तक हो सकती है. उधर, किआ इंडिया ने अपनी कारों के दाम अभी से 2-3% बढ़ा दिए, अब सोनेट, सेल्टोस और कैरेन्स के अपडेटेड वेरिएंट की कीमत क्रमश: 7.79 लाख, 10.89 लाख और 10.45 लाख रुपए है.  एमजी मोटर इंडिया इस महीने की शुरुआत से ही अपने वाहनों के मॉडलों की कीमत बढ़ा चुकी है. अब एमजी ग्लोस्टर और हेक्टर डीजल डीजल मॉडल पर 60,000 रुपए और हेक्टर पेट्रोल मॉडल पर 40,000 रुपए महंगी हो चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement