20 रुपए में 2 लाख का इंश्योरेंस, कमाल की है सरकार की ये स्कीम, जानें सबकुछ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) का लाभ 18 साल से 70 साल तक के व्यक्ति उठा सकते हैं. इस योजना के तहत कस्टमर को 20 रुपए के सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपए का दुर्घटना कवर मिलता है. अगर किसी व्यक्ति की हादसे में मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 2 लाख रुपए मिलते हैं.

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

सरकार आम नागरिकों के लिए कई स्कीम चलाती हैं. जिसका सीधा असर उनकी जिंदगी पर पड़ता है. केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसका मकसद मुश्किल समय फैमिली को सहारा देना है. इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है. इस योजना के तहत सिर्फ 20 रुपए 2 लाख का इंश्योरेंस मिलता है. ये 20 रुपए भी सालाना जमा करने पड़ते हैं. इस योजना में कम खर्च में बड़ा कवर मिलता है. चलिए आपको इस योजना के एक-एक पहलू के बारे में बताते हैं.

कम खर्च, ज्यादा कवर-
इस योजना के तहत कम खर्च में बड़ा कवर मिलता है. ये योजना उन परिवारों के लिए शानदार हैं, जिनकी कमाई कम है या जो लोग अपनी फैमिली को कम खर्च में सुरक्षित रखना चाहते हैं. कई बार देखा गया है कि अगर गरीब फैमिली में किसी कमाने वाला हादसे का शिकार हो जाता है तो उसका परिवार आर्थिक संकट में आ जाता है. इसी को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की है. इस योजना में सिर्फ 20 रुपए सालाना में बीमा कवर मिलता है.

20 रुपए में कितने का मिलता है कवर-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सालाना 20 रुपए प्रीमियम जमा करना होता है. इसमें 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है. इस योजना की अवधि हर साल एक जून से 31 मई तक होती है. इस योजना की शुरुआत साल 2015 में की गई थी. इसमें बैंक खाते से ऑटो डेबिट के जरिए प्रीमियम की रकम कटती है. इससे बार-बार प्रीमियम रिन्यू कराने की भी समस्या नहीं रहती है.

कब मिलता है बीमा का पैसा-
इस स्कीम में अगर कोई हादसे का शिकार हो जाता है तो उसकी मृत्यु हो जाती है तो इस योजना के तहत नॉमिनी को 2 लाख  रुपए दिए जाते हैं. अगर हादसे में दोनों आंखों, दोनों हाथ और दोनों पैरों की क्षति होती है, तब भी 2 लाख रुपए का कवर मिलता है. अगर कोई शख्स आंशिक तौर पर विकलांग होता है तो उसे एक लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलती है.

कब खत्म हो जाता है बीमा?
इस योजना का लाभ 70 साल की उम्र तक लिया जा सकता है. अगर किसी की उम्र इससे ज्यादा है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. अगर बैंक में खाता बंद हो जाए या बीमा को चालू रखने के लिए खाते में रकम पर्याप्त ना हो तो ये बीमा खत्म हो जाता है. अगर कोई एक से अधिक बैंक खातों से इस योजना के तहत कवर है और गलती से बीमा कंपनी को प्रीमियम चला जाता है, तब भी बीमा कवर 2 लाख रुपए तक ही रहेगा. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है. इसके लिए आपको उस बैंक शाखा में जाना होगा, जहां आपका बचत खाता है. वहां से फॉर्म लेकर ले सकते हैं. इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. जरूरी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को बैंक में जमा कर सकते हैं. इसके बाद कस्टमर को एकनॉलेजमेंट स्लिप प्राप्त होगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED