Advertisement

Ram Temple Inauguration: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली के कारोबारियों में उत्साह, 100 बड़े बाजारों में जश्न मनाने की तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा. इसको लेकर दिल्ली के कारोबारियो में जबरदस्त उत्साह है. कारोबारी इसको लेकर तैयारी में जुट गए हैं. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री का मानना है कि इसको लेकर 15 हजार करोड़ रुपए के कारोबार हो सकता है. व्यापारियों का कहना है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाले कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक दल का बैनर नहीं लगेगा.

Ram Temple (Photo/ANI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली के बाजारों में भी जबरदस्त उत्साह है. इसको लेकर सभी मार्केट एसोसिएशन्स तैयारियों में जुटे हुए हैं. दिल्ली में व्यापारियों और उद्योगपतियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि 100 से अधिक रिटेल और थोक बाजारों में 22 जनवरी को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

किस जगह क्या है तैयारी-
हर मार्केट एसोसिएशन अपने प्रोग्राम साझा कर रहे हैं. एक-दूसरे के आइडिया व्यापारिक संस्थान फॉलो कर रहे हैं. बृजेश गोयल ने बताया कि कश्मीरी गेट में भंडारा होगा. कमला नगर में लड़ियां लग गई हैं. खान मार्केट में भगवा झंडियां लग चुकी हैं. करोल बाग वाले भी तैयारियों में जुटे हैं. लक्ष्मी नगर में सुंदरकांड होगा. दरीबा कलां में दिवाली की तरह लाइटिंग होगी. जूलर्स डिस्काउंट देंगे. यहां राम कॉन्सर्ट भी होगा. सभी के लिए भंडारे होंगे. भागीरथ पैलेस में लड्डुओं के डिब्बे बांटे जाएंगे. गेट सजाए जाएंगे.

सदर बाजार में निकाली जाएगी शोभा यात्रा-
बृजेश गोयल ने बताया कि राम मंदिर को लेकर हर दुकानदार उत्साहित हैं.उन्होंने कहा कि नया बाजार में सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. सरोजिनी नगर मार्केट में 21 हजार दीये जलाए जायेंगे. लाजपत नगर बाजार में भगवा गुब्बारे और झंडे लगाए जायेंगे. सुंदर काण्ड का पाठ किया जाएगा. 22 जनवरी के लिए रोहिणी में खास इंतजाम हो रहे हैं. नेहरू प्लेस के दुकानदार भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली मनाएंगे. चांदनी चौक और सदर बाजार में 22 जनवरी को विशेष सजावट की जाएगी और शोभा यात्रा निकाली जाएगी.

15 हजार करोड़ का हो सकता है कारोबार-
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि राम मंदिर उद्घाटन को लेकर दिल्ली में 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है. सदर बाजार, चांदनी चौक, मालीवाड़ा, किनारी बाजार, करोल बाग, गांधी नगर, टैंक रोड़ जैसे बाजारों से काफी सामान दूसरे शहरों में भेजा जा रहा है.

भगवान राम की फोटो की विशेष डिमांड-
गोयल ने बताया कि राम मंदिर माॉडल, राम पोशाक, माला, मुकुट, धनुष, ध्वजा, लॉकेट, चाबी के छल्ले, राम जी की फोटो आदि की विशेष डिमांड देखी जा रही है. उन्होंने बताया कि झंडे 60 रूपए से लेकर 300 रूपए में बिक रहे हैं. बिल्ले की कीमत 50 रूपए प्रति पीस है. राम मंदिर के खूबसूरत मॉडल 200 रूपए से लेकर 1000 रूपए में बिक रहे हैं. बाजारों में बड़ी संख्या में राम जी की फोटो के कुर्ते, टी शर्ट बिक रहे हैं.

इसके अलावा उन्होंने बताया कि मिट्टी के दिए, रंगोली, मिठाइयां, गिफ्ट आइटम्स, फूलों की सजावट, आर्केस्ट्रा, टेंट एवं डेकोरेशन का व्यापार करने वाले लोगों का व्यापार एकदम से बढ़ गया है. बृजेश गोयल ने बताया कि व्यापारियों में इस बात को लेकर भी सहमति बनी कि भगवान राम सबके हैं और भगवान से बड़ा कोई भी नहीं है. इसलिए राम मंदिर उद्घाटन के जश्न में किसी राजनीतिक पार्टी का बैनर या झंडा नहीं लगेगा. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे.

(दिल्ली से कुमार कुणाल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement