SAMSUNG इस दिन लॉन्च करेगा GALAXY S 22 ULTRA, जबरदस्त है कैमरा और अन्य फीचर्स

SAMSUNG GALAXY S 22 ULTRA 8 फरवरी को लॉन्च हो सकता है. अगर यह फरवरी में लॉन्च होता है तो इसे Xiaomi, Motorola और Realme से टक्कर मिलेगी. तीनों कंपनियां इसी तरह के फीचर्स के साथ फरवरी तक अपने स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती हैं.

सैमसंग का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST
  • 8 फरवरी को लॉन्च हो सकता है SAMSUNG GALAXY S 22 ULTRA
  • 108MP होगा SAMSUNG GALAXY S 22 ULTRA
  • Xiaomi, Motorola और Realme से मिलेगी टक्कर

सैमसंग अगले साल गैलेक्सी GALAXY S 22 ULTRA लॉन्च करने की तैयारी में है. लंबे समय से सैमसंग के इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तारीखों को लेकर अफवाहें थी. लेकिन, अब यह चर्चा है कि 8 फरवरी को सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा लॉन्च होगा. सैमसंग की तरफ से इस स्मार्टफोन के फीचर की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

क्या खास होगा सैमसंग के इस स्मार्टफोन में
SAMSUNG GALAXY S 22 ULTRA में कैमरा सबसे ज्यादा आकर्षक होगा. ऐसी जानकारी मिली है कि सैमसंग के अब तक के लॉन्च सभी स्मार्टफोन में इसका डिस्प्ले सबसे शानदार होगा. इसके कैमरे के बारे में यह बताया जा रहा है कि गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा का मुख्य कैमरा 108 मेगा पिक्सल का होगा. बाकी तीनों रियर कैमरे 10, 10 और 12 मेगापिक्सल के होंगे.

सैमसंग के इस मॉडल में एचएम-3 (HM3) सेंसर है. लेंस पेरिस्कोप लेंस होगा जो 10 एक्स ऑप्टिकल जूम की पेशकश करेगा. यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC से लैस होगा. अगर यह 8 फरवरी को लॉन्च होता है तो इसे तीन स्मार्टफोन से टक्कर मिलेगी. Xiaomi, Motorola और Realme भी कुछ इसी तरह के फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं. इसमें 5000mAh की बैट्री हो सकती है.

Read more!

RECOMMENDED