शेयर बाजार में जोरदार उछाल, 1000 अंक उछला सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 22800 के पार, जानें आज के टॉप गेनर्स

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन शाम तक माहौल बदल गया. गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल आया और यह करीब 900 अंकों यानी लगभग 4% की तेजी के साथ बंद हुआ.

share market
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST
  • सेंसेक्स 900 अंक उछला
  • निफ्टी 22,800 के ऊपर

Stock Market Today, Sensex, Nifty, BSE, NSE, Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के पावर ग्रिड पर हमले रोक देगा, जिसके बाद बाजार में पॉजिटिव माहौल देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया.

1000 अंक उछला सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 22800 के पार
सुबह 9:29 बजे तक बीएसई का सेंसेक्स 993.75 अंकों की बढ़त के साथ 73,690.14 पर पहुंच गया. वहीं एनएसई का निफ्टी50 भी 319.20 अंक चढ़कर 22,831.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. बाजार खुलते ही निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बने रहे.

टॉप गेनर रहे ये शेयर्स
शुरुआती कारोबार में कई बड़े शेयरों में तेजी दर्ज की गई. एशियन पेंट्स लिमिटेड 3.21% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. इसके बाद इटरनल लिमिटेड 3.11% चढ़ा. इंडिगो लिमिटेड में 3.05% की तेजी देखी गई, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड 2.50% और ट्रेंट लिमिटेड 2.42% की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. इसके अलावा आईटी, एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर भी 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा. इसमें 1.34% की गिरावट दर्ज की गई और यह शुरुआती मूवर्स में लाल निशान में रहने वाला इकलौता शेयर रहा.

रुपया 18 पैसे टूटकर 93.71 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
भारतीय करेंसी रुपया लगातार दबाव में नजर आ रहा है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 93.71 के स्तर पर पहुंच गया. यह रुपये की अब तक की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है.

 

Read more!

RECOMMENDED