Advertisement

Credit Card Reward Points: पास है रिवार्ड प्वाइंट्स की एक्सपायरी? तो आंख बंद करके न करें गैर-जरूरी खरीदरी... वरना जेब पर बढ़ता जाएगा खर्च

क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं, लेकिन अक्सर इनकी एक एक्सपायरी डेट होती है. प्वाइंट्स का मकसद तो होता है कि आपको अलग-अलग जगह डिस्काउंट दिलाना. लेकिन अगर समय पर प्वाइंट का इस्तेमाल न हो, और कस्टूमर को पता चले कि प्वाइंट खत्म हो रहे हैं, तो वह कई बार बेवजह की खरीदारी कर देते हैं. जिसमें डिस्काउंट तो बेशक मिल जाता है, लेकिन खर्च बेवजह का होता है.

Credit Card
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोग जानते हैं कि इसको यूज करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं. इन पॉइंट्स की मदद से शॉपिंग, होटल बुकिंग, ट्रैवल और दूसरी चीजों पर डिस्काउंट मिल सकता है. फेस्टिव सीजन में ये पॉइंट्स खर्च कम करने में मदद करते हैं. लेकिन जब रिवॉर्ड पॉइंट्स की समय सीमा खत्म होने वाली होती है, तो कई लोग उन्हें इस्तेमाल करने के लिए जल्दबाजी में खरीदारी करने लगते हैं. ऐसा करते समय वो कई बार ऐसी जगह उन्हें रिडीम कर देते हैं, जिस चीज़ की जरूरत नहीं. जिसका नतीजा आपकी जेब को चूकाना पड़ता है.

क्या होते हैं क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स?

जब आप क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो बैंक आपको खर्च के बदले कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है. इन पॉइंट्स का इस्तेमाल वाउचर, सामान, ट्रैवल बुकिंग या बिल में डिस्काउंट पाने के लिए किया जा सकता है. हर कार्ड के पॉइंट्स इस्तेमाल करने के नियम अलग होते हैं. कुछ पॉइंट्स एक तय समय के बाद खत्म हो जाते हैं.

पॉइंट्स खत्म होने से पहले क्या करें?

अगर आपके क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स जल्द खत्म होने वाले हैं, तो सबसे पहले उनकी एक्सपायरी डेट चेक करें. इसके बाद देखें कि बैंक आपको इन पॉइंट्स के बदले क्या-क्या सुविधा दे रहा है. अलग-अलग ऑप्शन्स को देखें और पता लगाएं कि किस ऑप्शन से आपको ज्यादा फायदा मिलेगा.

अगर आप बिना एक्स्ट्रा पैसा खर्च किए पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो ऐसा करना फायदेमंद हो सकता है. लेकिन अगर पॉइंट्स इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी जरूरत से ज्यादा खरीदारी करनी पड़ रही है, तो पहले अपने बजट को चेक कर लें.

रिवॉर्ड पॉइंट्स के लिए फालतू खरीदारी

कई बार पॉइंट्स खत्म होने का डर लोगों से ऐसी चीजों की खरीदारी करवा देता है, जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती. इससे सेविंग होने के बजाय खर्च बढ़ सकता है. अगर आप ज्यादा खरीदारी के चलते क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल नहीं चुका पाते हैं, तो ब्याज और दूसरे शुल्क आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं. इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ सकता है.

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स का मकसद आपके खर्च पर फायदा देना है, न कि आपको ज्यादा खर्च करने के लिए मजबूर करना. इसलिए खरीदारी हमेशा अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से करें. पॉइंट्स का सही इस्तेमाल करना अच्छा है, लेकिन उन्हें बचाने के लिए कर्ज लेना या गैर-जरूरी सामान खरीदना समझदारी नहीं है. कई बार कुछ पॉइंट्स खत्म होने देना भी एक्स्ट्रा खर्च करने से बेहतर होता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement