Advertisement

सिर्फ 4 गुंठा जमीन में पुदीने की खेती, हो रही अच्छी-खासी कमाई

महाराष्ट्र के अंबाजोगाई शहर के पास एक छोटे किसान बालासाहेब चोपणे सिर्फ 4000 वर्ग फुट में पुदीने की खेती कर रहे हैं. इससे उनकी अच्छी-खासी कमाई हो रही है. हर महीने उनकी बंधी-बंधाई कमाई हो जाती है. उन्होंने 5 साल में 5 लाख रुपए की कमाई की है.

Mint Cultivation
gnttv.com
  • बीड,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

जहां आज खेती को घाटे का सौदा बताकर कई लोग मायूस हैं, वहीं महाराष्ट्र के अंबाजोगाई शहर के पास रहने वाले एक छोटे किसान ने अपनी मेहनत और सटीक योजना से सफलता की नई इबारत लिख दी है. बालासाहेब चोपणे नाम के ये किसान अपनी मात्र 4 गुंठा (करीब 4,000 वर्ग फुट) जमीन में पुदीने की खेती कर रहे हैं. इस खेती से उन्होंने पिछले 5 सालों में 5 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है.

पुदीने की खेती-
बालासाहेब के पास कुल 20 गुंठा जमीन है, जिसमें उन्होंने अमरूद, आम और फूलों के पेड़ लगाए हैं. लेकिन 2020 में उन्होंने एक प्रयोग के तौर पर 4 गुंठा जमीन में पुदीना लगाया. इस खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद या कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

ये पूरी तरह से जैविक होने के कारण इस पुदीने का स्वाद और सुगंध बाजार में मिलने वाले अन्य पुदीने से कहीं बेहतर है.

खेती से हो रही अच्छी-खासी कमाई-
पुदीने की फसल नाजुक होती है और इसे नियमित पानी की जरूरत होती है, जिसे बालासाहेब ने अपने बोरवेल के जरिए पूरा किया. उन्होंने बिचौलियों या व्यापारियों को फसल बेचने के बजाय खुद साप्ताहिक बाजारों में जाकर पुदीना बेचना शुरू किया. इससे उन्हें हर महीने करीब 5,000 रुपये की बंधी-बंधाई आय होने लगी. पिछले 5 सालों में यह छोटी सी राशि जमा होकर 5 लाख के पार पहुँच गई है.

औषधीय गुणों से भरपूर होता है पुदीना-
पुदीने में औषधीय गुण होने के साथ-साथ इसकी मांग साल भर रहती है. चाय, बिरयानी, पानीपुरी, चटनी, जूस और बर्गर जैसे व्यंजनों में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. शून्य निवेश और कम जगह में यह फसल किसानों के लिए 'कैश क्रॉप' साबित हो रही है.

बालासाहेब और उनके बेटे ने मिलकर इस छोटे से जमीन के टुकड़े को सोने की खान बना दिया है. उनकी यह 'लो-कॉस्ट, हाई-प्रॉफिट' तकनीक आज क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक मार्गदर्शक बन गई है.

(रोहिदास हातागले की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement