Advertisement

Happy Birthday : किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है अनिल अंबानी की लव लाइफ, टीना की एक झलक ने बना दिया था दीवाना

आज के सफल शादीशुदा जोड़े अनिल अंबानी और टीना अंबानी के लिए कभी एक साथ आना भी बेहद मुश्किल रहा था. दोनों का शादी करना इतना आसान नहीं था.

अनिल अंबानी और टीना अंबानी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST
  • सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में शुमार है अंबानी परिवार
  • किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है अंबानी और टीना की कहानी

अंबानी परिवार भारत के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में शुमार है. वैसे तो सुर्खियों में ज्यादातर मुकेश अंबानी बने रहते हैं लेकिन, एक दौर था जब अनिल भी अपने लुक्स और लव लाइफ को लेकर खूब चर्चाओं में आज चुके हैं. उनके प्यार की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. उन्हें भी फिल्मों की तरह एक नजर में ही प्यार हुआ है. 

एक शादी में टीना पर पड़ी थी अनिल की नजर 

दरअसल, अनिल अंबानी आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. अनिल अपनी जवानी के दौर में काफी हैंडसम थे. उनका रहन-सहन किसी हिरो से कम नहीं था. इनके पीछे भले ही कितनी भी लड़कियां हो लेकिन, ये दिल दे बैठे थे टीना को. दोनों की मुलाकात एक शादी में हुई थी. हालांकि, वह मुलाकात भी नहीं थी. एक शादी में अनिल की नजर टीना पर पड़ गई थी और वह उनके दीवाने हो गए. 

टीना ने अनिल के साथ बाहर जाने से कर दिया था इंकार 

अगली बार टीना और अनिल फिलाडेल्फिया में मिले थे, दोनों 1983 में व्हार्टन से एमबीए की डिग्री लेने गए थे. अनिल और टीना की यह मुलाकात उनके ही किसी दोस्त ने कराई थी. इस दौरान जब उन्होंने टीना से बाहर जाने के लिए पूछा तो टीना ने साफ मना कर दिया. उस समय टीना एक जानी-मानी स्टार थीं. 

जब टीना ने चैट शो में रखी अपने दिल की बात 

3 साल बाद 1986 में फिर से अनिल की मुलाकात टीना से हुई. इस बार दोनों की मुलाकात टीना के भतीजे की वजह से हुई थी. इसके बाद एक लोकप्रिय चैट शो, सिमी गरेवाल के साथ टीना ने अनिल से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वह उन्हें बेहद पसंद आए. उनकी सादगी से वह काफी प्रभावित हुई हैं.  

उसी चैट शो में, अनिल ने भी पहली मुलाकात के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि जब वह टीना से मिले तो उनके दिमाग में उनके लिए एक एक्ट्रेस वाली इमेज थी लेकिन, जब उनसे बातचीत हुई तो पाया कि वह बाकी लोगों से एकदम अलग हैं. 

आसान नहीं था अनिल और टीना का शादी करना  

आज के सफल शादीशुदा जोड़े के लिए कभी एक साथ आना भी बेहद मुश्किल रहा था. दोनों का शादी करना आसान नहीं था. जब अनिल ने अपने और टीना के बारे में घर पर बताया था तो उनके घर वालों ने सीधा मना कर दिया. भले ही दोनों गुजराती परिवारों से ताल्लुक रखते हों लेकिन, अनिल के घर वालों के फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को लेकर गलत धारणाएं थीं. दोनों परिवार बेहद अलग थे. 

ये भी पढ़ें : 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement