किसानों के लिए गुड न्यूज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त गुजरात के बनासकांठा जिले में 30 अक्टूबर को जारी करेंगे. इसके तहत 9.34 करोड़ किसानों को सीधे फायदा होगा. गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने बताया कि पीएम मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी नर्मदा जिले के एकता नगर में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शिरकत करेंगे.
किसान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी-
पीएम मोदी बनासकांठा के भीलडी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान 9.34 करोड़ परिवार के खाते में सीधे पैसे भेजे जाएंगे. इससे देशभर में किसानों को 18680 करोड़ से ज्यादा की रकम किसानों के खाते में भेजी जाएगी. गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने बताया कि सूबे में 52.33 लाख से अधिक किसानों को 1051 करोड़ की रकम भेजी जाएगी.
हर साल मिलती है 6 हजार की मदद-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपए आर्थिक मदद दी जाती है. ये रकम तीन किस्तों में दी जाती है. हर किस्त में किसानों के खाते में 2000 रुपए भेजे जाते हैं.
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आपका पैसा आएगा या नहीं, इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं.
किसका पैसा अटक सकता है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन किसानों का पैसा अटक सकता है, जिन्होंने जरूरी शर्तें पूरी नहीं की हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किन चीजों को नहीं भूलना है.
ये भी पढ़ें: