Advertisement

Tira Beauty Store: ‘टीरा’ ने जियो वर्ल्ड प्लाजा में लॉन्च किया लग्जरी ब्यूटी स्टोर, सेंट के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड से लेकर और क्या-क्या है, यहां जानिए   

Tira Beauty Store Launch: टीरा ने मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपना लग्जरी फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया.  रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, भारत में सौंदर्य और विलासिता को फिर से परिभाषित टीरा कर रहा है. यह विश्वस्तरीय ब्रांडों और सिग्नेचर सर्विस के साथ सबसे अलग अनुभव प्रदान करेगा.

Tira Beauty Store Launch
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

रिलायंस रिटेल से जुड़ी ब्यूटी रिटेल चेन ‘टीरा’ ने 13 नवंबर 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपना लग्जरी फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया. 6200 वर्ग फीट में फैले इस फ्लैगशिप स्टोर में प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांडों के 15 शॉप-इन-शॉप बुटीक शामिल हैं, जैसे कि डायर, एस्टी लॉडर, यवेस सेंट लॉरेंट, ला मेर, प्रादा और वैलेंटिनो. स्टोर में अल्ट्रा-लग्जरी स्किनकेयर ब्रांड-ऑगस्टिनस बेडर भी शामिल है, जो टीरा स्टोर पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है. 

क्या बोलीं ईशा अंबानी
इस फ्लैगशिप स्टोर के लॉन्च के मौके पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, भारत में सौंदर्य और विलासिता को फिर से परिभाषित टीरा कर रहा है. यह विश्वस्तरीय ब्रांडों और सिग्नेचर सर्विस के साथ सबसे अलग अनुभव प्रदान करेगा. जियो वर्ल्ड प्लाजा में हमारा टीरा फ्लैगशिप स्टोर- प्रेरित करने, सबको साथ लाने और बदलाव लाने के लिए काफी बारीकी और सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया है. हम अपने ग्राहकों को लग्जरी ब्यूटी की इस असाधारण यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं.

हवा में सेंट की खुशबू रहेगी तैरती
सुगंध प्रेमियों के लिए स्टोर में एक खास सेंट रूम बनाया गया है. इसे कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां हवा में ही खुशबू तैरती रहेगी. सेंट के अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ-साथ लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन भी यहां उपलब्ध होंगे. लग्जरी ब्यूटी रिटेल में पहली बार टीरा ने टीरा ब्यूटी सूट में एक्सक्लूसिव इन-स्टोर स्किनकेयर सेवा शुरू की है. टीरा के सिग्नेचर ट्रीटमेंट में सिग्नेचर-ग्लो, यूथ एलिक्सिर और एक्वा इन्फ्यूजन फेशियल के अलावा ऑगस्टिनस-बेडर-सिग्नेचर फेशियल विशेष रूप शामिल किए गए हैं.

तकनीक का किया गया है खास इस्तेमाल 
इस फ्लैगशिप स्टोर में तकनीक का भी खासा इस्तेमाल किया गया है. वर्चुअल ट्राई-ऑन से लेकर पर्सनल ब्यूटी स्पेस जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी उपकरण यहां लगाए गए हैं. कंपनी के मुताबिक टीरा का लक्ष्य भारत के सौंदर्य खुदरा परिदृश्य में एक नया मानक स्थापित करना है, जो एक ऐसा विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करे जो वास्तव में बेजोड़ हो. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement