Advertisement

PM Gati Shakti Yojana से ग्रेटर नोएडा के 2 प्रोजेक्टों को मिलेगी रफ्तार, निवेश के साथ पैदा होंगे रोजगार के अवसर

पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा की दो परियोजनाओं (सेक्टर ईकोटेक 8 व 10) को विकसित करने के लिए 206.71 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
तनसीम हैदर
  • ग्रेटर नोएडा,
  • 22 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST
  • दोनों सेक्टरों में 100 से अधिक कंपनियों को अब तक हुआ है आवंटन
  • 7500 युवाओं को रोजगार का अवसर

पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा की दो परियोजनाओं को विकसित करने के लिए 206.71 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं. इस रकम से दोनों सेक्टरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिलेगी. इन दो सेक्टरों में अब तक 100 से अधिक उद्योगों को जमीन आवंटित किए गए हैं. इन उद्योगों से करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश और 7500 लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है, जबकि दोनों सेक्टरों में कुछ भूखंड अभी बचे हुए हैं.

प्राधिकरण की तरफ से 13 प्रोजेक्ट भेजे गए थे

दरअसल, पीएम गति शक्ति योजना में शामिल करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 13 प्रोजेक्ट भेजे गए थे. पहले फेज में ग्रेटर नोएडा के दो प्रोजेक्टों को इस योजना से आर्थिक मदद स्वीकृत हो गई है. सेक्टर ईकोटेक 8 के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए 129.90 करोड़ रुपये और ईकोटेक 10 को विकसित करने के लिए 76.81 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं. इस रकम से इन दोनों सेक्टरों में रोड, सीवर, ड्रेनेज सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे.

'औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा'

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने इन दो परियोजनाओं को पीएम गति शक्ति योजना से वित्तीय सहायता मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही निवेश व रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे. गति शक्ति योजना से अप्रूव्ड हुए दो प्रोजेक्ट सेक्टर ईकोटेक आठ 129.90 करोड़ और ईकोटेक 10 में 76.81 करोड़ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement