Advertisement

दोस्त या रिश्तेदार को UPI पेमेंट पर भी लगेगा नया चार्ज? MDR नियम से कस्टमर को नुकसान होगा या नहीं? एक-एक चीज समझ लीजिए

सरकार ने 15 अक्टूबर 2026 से 2000 रुपए से अधिक के UPI पेमेंट पर चार्ज लेगी. हालांकि ये चार्ज पर्सन टू मर्चेंट UPI पेमेंट पर ही लगेगा. 2000 रुपए से अधिक के पर्सन टू मर्चेंट यूपीआई पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR लगेगा. जबकि 75 हजार रुपए से ज्यादा के पेमेंट पर अधिकतम 300 रुपए का चार्ज लगेगा.

New UPI Rules (Photo/ChatGPT AI)
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

भारत में यूपीआई का खूब क्रेज है. सब्जी के ठेले से लेकर बड़े-बड़े मॉल में यूपीआई का इस्तेमाल धड़ल्ले से होता है. इसपर कोई भी चार्ज नहीं लगता है. लेकिन 15 अक्तूबर 2026 से UPI को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशंस ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई पेमेंट पर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) MDR लागू किया है. अब 2000 रुपए से अधिक की पर्सन्स टू मर्चेंट यूपीआई पेमेंट पर 0.4 फीसदी की फीस लगेगी. इसके साथ ही 75 हजार रुपए से अधिक की पेमेंट पर 300 रुपए तक ही MDR लागू रहेगा. इसका मतलब है कि एमडीआर अधिकतम 300 रुपए ही वसूला जा सकता है. हालांकि अभी भी पर्सन टू पर्सन यूपीआई पेमेंट फ्री रहेगा.

कस्टमर को देना होगा चार्ज?
इस नियम के लागू होने के बाद जो चार्ज कटेगा, उसको लेकर सवाल उठ रहा है कि क्या इस चार्ज को कस्टमर को देना होगा? इस नए चार्ज को कस्टमर को नहीं देना होगा. चलिए आपको एक उदाहरण से इसे समझते हैं. अगर आपने किसी दुकान से 10 हजार रुपए की खरीदारी की और यूपीआई से भुगतान किया. इसपर 0.4 फीसदी यानी 40 रुपए MDR बनेगा. तो कई लोगों को लगता है कि ये 40 रुपए कस्टमर की जेब से जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं है. ये पैसे कस्टमर को नहीं देना होगा. इस 40 रुपए की रकम का भुगतान दुकानदार करेगा. 

दोस्त या फैमिली को पैसे भेजने पर भी लगेगा चार्ज?
एक सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर कोई शख्स अपने दोस्त, फैमिली या रिश्तेदार को यूपीआई पेमेंट करता है तो क्या उसे भी ये चार्ज देना होगा? तो इस सवाल का जवाब है नहीं. किसी भी पर्सन टू पर्सन यूपीआई पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसका मतलब है कि अगर आप दोस्त, फैमिली या रिश्तेदार को यूपीआई पेमेंट चाहे जितने पैसे का करें, उसपर ये नियम लागू नहीं होगा और इसपर कोई चार्ज नहीं लगेगा.

MDR क्या होता है?
एमडीआर का मतलब मर्चेंट डिस्काउंट रेट होता है. इसका मतलब उस फीस से है, जो डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने वाले दुकानदार से पेमेंट प्रोसेस करने के बदले लिया जाता है.

पर्सन टू पर्सन पेमेंट क्या होता है?
जब कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजता है तो उसे पर्सन टू पर्सनप पेमेंट कहा जाता है. इसको उदाहरण से ऐसे समझिए. अगर आपने अपने किसी रिश्तेदार को 5000 रुपए यूपीआई किए तो इसे पर्सन टू पर्सन पेमेंट कहा जाता है और इसपर ये नया वाला नियम लागू नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement