Advertisement

ड्रोन दीदी योजना से नीतू पासवान की जिंदगी में बड़ा बदलाव, हो रही अच्छी कमाई, योगी सरकार को बताया देवता

यूपी के गोरखपुर की नीतू पासवान ड्रोन दीदी योजना की मदद से अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं. उनका कहना है कि महीने का अच्छा चला तो 50 से 60 हजार भी कमा लेते हैं. साल भर में 5 से 6 लाख कमा लेते हैं. ड्रोन से महिलाओं को बहुत सुविधा मिल रही है.

Drone Didi Scheme
गजेंद्र त्रिपाठी
  • गोरखपुर,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ड्रोन दीदी एक नहीं, दो नहीं, ना जाने कितनी हैं. ये ड्रोन दीदी सरकार की खूब तारीफ कर रही हैं. इनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ने और आर्थिक रूप से मजबूत होने का मौका मिल रहा है. गोरखपुर की मेरौली गांव की रहने वाली नीतू पासवान भी ड्रोन दीदी हैं. उनका कहना है कि मुश्किलें तो बहुत आईं, लेकिन अब वह काफी आगे निकल चुकी हैं.

कठिनाइयां आई, लेकिन हम आगे निकल आए- नीतू पासवान
नीतू पासवान ने कहा कि मेरा नाम नीतू पासवान है. मैं मेरौली गांव की रहने वाली हूं. ब्लॉक कौड़ीराम है और जिला गोरखपुर है. कठिनाई तो बहुत आई, लेकिन हम बहुत आगे निकल आए. प्रधानमंत्री जी को बहुत धन्यवाद करती हूं, योगी जी का योगदान भी बहुत रहा है. 
उनका कहना है कि महिलाएं सशक्त बन रही हैं. महीने का अच्छा चला तो 50 से 60000 भी कमा लेते हैं. साल भर में 5 से 6 लाख कमा लेते हैं. ड्रोन से महिलाओं को बहुत सुविधा मिल रही है.

योगी जी हर समूह को देंगे 50-50 हजार- नीतू
नीतू पासवान का कहना है कि अभी तो योगी जी 50-50 हजार समूह को देने वाले हैं. हर महिलाओं को देने वाले हैं. मेरा ट्रेनिंग 2024 में हुआ, उसके बाद मेरा काम चालू हो गया और इसका रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है. दिल से धन्यवाद करूंगा. ऐसी सरकार महिला के लिए देवता है.

ड्रोन दीदी योजना से हो रही खूब कमाईृ-
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और कृषि में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाने की एक केंद्रीय योजना है. इस योजना के तहत महिलाएं ड्रोन की मदद से खेतों में तरल उर्वरक यानी लिक्विड फर्टिलाइजर्स के अलावा कीटनाशक का छिड़काव खेतों में ड्रोन की मदद से करती हैं.

इस ड्रोन की मदद से महिलाएं किसानों को किराए पर देकर हर साल कम से कम एक लाख रुपए तक की अतिरिक्त कमाई कर लेती हैं. इस योजना के तहत सरकार लगभग 1,261 करोड़ खर्च कर रही है.

महिलाओं को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग-
ड्रोन योजना ड्रोन दीदी के लिए ग्रामीण महिलाओं के तकनीकी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनने की एक प्रेरणादायक कहानी है. इसके अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को कृषि कार्यों के लिए ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देना है.

योजना में मिलती है 80 फीसदी सब्सिडी-
ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य है कि महिलाओं को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देना है. इस योजना के अंतर्गत लागत का 80% केंद्रीय वित्तीय सहायता यानी सब्सिडी के रूप में दिया जाता है, जबकि 20% शेष राशि पर कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिलती है.

डेढ़ एकड़ खेत में 5-7 मिनट में छिड़काव-
ड्रोन दीदी खेतों में स्प्रे सेवा प्रदान करने के लिए महिलाएं प्रति सीजन अच्छी कमाई कर रही है और लखपति दीदी बन गई है. ड्रोन की मदद से वह किस के केवल 5 से 7 मिनट में एक से डेढ़ एकड़ खेत नैनो उड़िया, नैनो डीसीए या कीटनाशक का छिड़काव आसानी से कर लेती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement