Advertisement

बिना गारंटी युवाओं को मिलेगा 5 लाख रुपए तक लोन, योगी आदित्यनाथ सरकार की MYUVA योजना के बारे में सबकुछ जानिए

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) यूपी सरकार की एक बेहतरीन पहल है. इस योजना की शुरुआत सूबे के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना के तहत युवाओं को बिना गारंटी के 5 लाख रुपए तक का लोन आसानी से मिलेगा.

CM Yogi Adityanath (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

उत्तर प्रदेश की इकॉनमी को नई रफ्तार देने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है. इस मकसद को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सबसे बड़ी ताकत युवा आबादी पर फोकस किया है. योगी सरकार की कोशिश हर साल एक लाख नए युवा उद्यमी तैयार करने का है. यूपी सरकार इस मकसद को हासिल करने के लिए 10 सालों में 10 लाख आत्मनिर्भर उद्यमियों को तैयार करने के प्लान पर काम कर रही है.
युवाओं के पास विजन होता है, उनके पास आइडिया होता है. लेकिन कारोबार शुरू करने के लिए युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती पैसा जुटाना होता है. पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम से पैसा जुटाने के लिए गारंटी देनी पड़ती है. इस शर्त को पूरा करना ज्यादातर युवाओं के लिए असंभव होता है. इस समस्या का समाधान सीएम योगी आदित्यनाथ की योजना MYUVA है. इस योजना के जरिए पैसा जुटाने की समस्या खत्म होगी और युवा अपने सपने को साकार कर पाएंगे.

MYUVA योजना में 5 लाख तक ब्याज फ्री लोन-
उत्तर प्रदेश सरकार की MYUVA योजना के तहत सूबे के स्थाई निवासी कारोबार शुरू करने के लिे 5 लाख रुपए तक ब्याज फ्री बिना गारंटी के लोन ले सकते हैं. इस योजना के तहत वे युवा लोन ले सकते हैं, जिनकी उम्र 21 साल से 40 साल के बीच है. इस योजना के तहत युवाओं को बिना किसी गारंटी के लोन मिलेगा. किसी तीसरे व्यक्ति की गारंटी या संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी. सरकार परियोजना लागत पर 10 फीसदी मार्जिन मनी अनुदान भी देती है. जिससे कारोबार शुरू करने का शुरुआती वित्तीय बोझ कम हो जाता है.

MYUVA का टू फेज डेवल्पमेंट मॉडल
पहला चरण दूसरा चरण
5 लाख तक का लोन  10 से 20 लाख तक का लोन
 
100 फीसदी ब्याज सहायता समय पर लोन चुकाने पर ब्याज सहायता
बिना गारंटी निर्धारित सीमा तक 50 फीसदी ब्याज सब्सिडी

MYUVA योजना का लाभ लेने के लिए क्या होना चाहिए?
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) यूपी सरकार की एक बेहतरीन पहल है. इस योजना के तहत युवा खुद अपना कारोबार शुरू करने के लिए 5 लाख  रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के ले सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए क्या-क्या होना जरूरी है.

  • जिन युवा की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच है, वो इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
  • उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी को ही इसका फायदा मिलेगा.
  • लाभ लेने वाला युवा कम से कम 8वीं पास होना चाहिए.
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तकनीकी डिग्री/डिप्लोमा या सरकारी कौशल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र होना चाहिए. सरकारी कौशल प्रशिक्षण में ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, आईआईटी शामिल है.

कैसे करें आवेदन?
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) का लाभ उठाने के लिए आवेदन का प्रोसेस भी काफी आसान बनाया गया है. इस योजना के लिए आवेदन उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के UPMSME पोर्टल और आधिकारिक MUUVA पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैंकों को लोन देने के प्रोसेस में तेजी लाने और राज्य के क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात में सुधार के निर्देश भी दिए हैं. जिससे उद्यमियों तक लोन की पहुंच और भी आसान हो सके.

MYUVA जैसी योजनाओं से सूबे में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही रोजगार के नए मौके मिलेंगे और सूबे की अर्थव्यवस्था को तेज गति मिलेगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement