Advertisement

पढ़ाई का बोझ होगा कम! केवल एक नहीं अब साल में दो बार होंगे Board Exam, फिर बनेगी फाइनल Marksheet

छात्र अब साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे. ये फैसला 2020 की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को देखकर लिया गया है. इसका उद्देश्य छात्रों के बीच पढ़ाई के तनाव को कम करना है. 

CBSE board exam
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST
  • शिक्षा को बनाया जाएगा बेहतर
  • लाखों छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा  

स्कूल में हर बच्चे को बोर्ड एग्जाम की टेंशन होती है. लेकिन अब ये टेशन कम होने वाली है. क्योंकि अब छात्र साल में दो बार बोर्ड एग्जाम दे सकेंगे. जी हां, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे लेकर बड़ा एलान किया है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों के लिए साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होगी. यह कदम, 2020 में सामने आई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्यों को देखकर उठाया गया है. इसका उद्देश्य छात्रों के बीच पढ़ाई के तनाव को कम करना है. 

तनाव में होगी कमी और होगा छात्रों का विकास 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की घोषणा का मकसद छात्रों के बीच स्ट्रेस के लेवल को कम करना है. उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ कला, संस्कृति और खेल में जुड़ाव को बढ़ावा देने की बात भी कही. इसके लिए हर साल करीब 10 दिन छात्र बिना बैग के स्कूल जा सकेंगे. साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत का उद्देश्य छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा मौके देना है. दोनों एग्जाम के बाद फाइनल मार्कशीट बनाई जाएगी, जिसमें दोनों स्कोर देखे जाएंगे. 

शिक्षा को बनाया जाएगा बेहतर

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनईपी के उद्देश्य के बार में भी बताया. उन्होंने कहा कि एनईपी लाने का उद्देश्य एक तनाव मुक्त, सांस्कृतिक रूप से जुड़े और अकादमिक रूप से समृद्ध छात्र बनाना हैं. 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने का उद्देश्य भी रखा गया है और ऐसा करने के लिए छात्रों की और उनकी शिक्षा की विशेष भूमिका होने वाली है. 

लाखों छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा  

गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लिए कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं पूरे देश और 26 अन्य देशों में 15 फरवरी से शुरू हुईं. सीबीएसई के मुताबिक, इस साल भारत और 26 दूसरे देशों से 39 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे. कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च 2024 को खत्म होने वाली हैं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 अप्रैल को खत्म होने वाली हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement