Advertisement

NABARD Recruitment 2022: नाबार्ड में कार्यालय सहायक की होगी भर्ती, 10वीं पास ई-मेल से ऐसे करें अप्लाई

नाबार्ड के अनुषंगी संगठन नैबफाउंडेशन की ओर से चपरासी/कार्यालय सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इस विज्ञापन के अनुसार भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है. चयनित उम्मीदवारों को तैनाती के बाद 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. साथ ही प्रतिमाह दो हजार रुपए खान-पान खर्च के तौर पर दिए जाएंगे.

जॉब सर्च
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST
  • आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2022 है
  • चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा वेतन

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अनुषंगी संगठन नैबफाउंडेशन की ओर से चपरासी / कार्यालय सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इस विज्ञापन के अनुसार नैबफाउंडेशन के मुंबई स्थित ऑफिस में चपरासी / कार्यालय सहायक की भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है. संविदा की अवधि आरंभ में तीन वर्ष होगी, जिसे उम्मीदवार के कार्य-प्रदर्शन व संगठन की आवश्यता के अनुसार अगले दो वर्षों के लिए आगे भी बढ़ा जा सकता है. नैबफाउंडेशन में चपरासी/कार्यालय सहायक भर्ती पद की जॉब प्रोफाइल के अंतर्गत ऑफिस खोलना व बंद करना, सीईओ व अन्य अधिकारियों के केबिन को अटेंड करना, चाय/पानी/स्नैक्स को स्टाफ व विजिटर्स को सर्व करना, पेपर आदि को सम्बन्धित फाइलों में लगाना, क्लाइंट व विजिटर्स को अटेंड करना, आदि शामिल हैं।आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार संगठन द्वारा जारी किए गए विज्ञापन में दिए अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को इस फॉर्म को भरकर और विज्ञापन में दी गई ई-मेल आइडी nabfoundation@nabard.org पर ई-मेल करना होगा। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2022 है.

20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन
चयनित उम्मीदवारों को तैनाती के बाद 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. साथ ही प्रतिमाह 2 हजार रुपए खान-पान खर्च के तौर पर दिए जाएंगे. इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी अच्छा प्रदर्शन करने पर की जाएगी. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement