Low Budget Computer Course: करियर को देनी है शानदार राह, तो केवल 5000 में करें ये कंप्यूटर कोर्स.. हर सेक्टर के खुल जाएंगे दरवाजे

Low Budget Computer Course: आज के दौर में केवल डिग्री ही काफी नहीं है, बल्कि स्किल्स भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में केवल थोड़े से पैसों के साथ आप इन कंप्यूटर कोर्स को कम समय और कम लागत के साथ कर रोजगार के बेहतर अवसर पा सकते हैं.

Low Budget Course
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

आज का दौर पूरी तरह डिजिटल हो चुका है. नौकरी हो, बिजनेस हो या फिर सरकारी सेक्टर, लगभग हर जगह कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले लोगों की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप भी कम समय में कोई ऐसी स्किल सीखना चाहते हैं जो आपके करियर को नई दिशा दे सके, तो सही कंप्यूटर कोर्स का चुनाव बेहद जरूरी है. अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसे कोर्स मौजूद हैं जिन्हें 6 महीने से लेकर एक साल के भीतर पूरा किया जा सकता है और इनके जरिए बेहतर नौकरी के अवसर भी हासिल किए जा सकते हैं.

कंप्यूटर की दुनिया में पहला कदम

अगर आप कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन (DCA) एक बेहतरीन कोर्स हो सकता है. यह कोर्स आमतौर पर 6 महीने से 1 साल की अवधि का होता है. इसमें MS Word, Excel, PowerPoint, इंटरनेट और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के बारे में सिखाया जाता है.

इस कोर्स की फीस इंस्टीट्यूट के अनुसार 5,000 रुपए से 30,000 रुपए तक हो सकती है. कोर्स पूरा करने के बाद आप डेटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट या कंप्यूटर ट्रेनर के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं.

अकाउंटिंग में करियर 

कॉमर्स या अकाउंटिंग में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए Tally कोर्स काफी अच्छा माना जाता है. 10वीं या 12वीं के बाद इस कोर्स को किया जा सकता है. इसमें बुककीपिंग, GST, बिलिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और अकाउंट्स से जुड़े जरूरी विषयों की ट्रेनिंग दी जाती है.

इस कोर्स की फीस लगभग 6,000 से 10,000 रुपए तक हो सकती है. कोर्स पूरा करने के बाद कंपनियों के अकाउंट विभाग में नौकरी पाने के अवसर बढ़ जाते हैं.

C++ और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग सीखें

अगर आपका झुकाव प्रोग्रामिंग की ओर है, तो C++ और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस कोर्स में प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और एप्लिकेशन डिजाइनिंग की बुनियादी जानकारी दी जाती है.

आज के समय में सॉफ्टवेयर डेवलपर और ऐप डेवलपर की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स की फीस लगभग 6,000 से 20,000 रुपए तक हो सकती है और इसके बाद टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर के कई रास्ते खुल जाते हैं.

ई-बिजनेस और साइबर सिक्योरिटी

डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन बिजनेस के बढ़ते विस्तार के साथ साइबर सिक्योरिटी और ई-बिजनेस एक्सपर्ट्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में वेबसाइट मैनेजमेंट, ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम, डिजिटल बिजनेस ऑपरेशन और इंटरनेट सुरक्षा से जुड़े विषयों को सिखाया जाता है.

कोर्स पूरा करने के बाद आप डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी, ई-कॉमर्स कंपनी या साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं. इसकी फीस 5,000 रुपए से 30,000 रुपए तक हो सकती है.

 

Read more!

RECOMMENDED