Advertisement

उत्तर प्रदेश में 2023 में निकाली जाएंगी बंपर भर्तियां, योगी सरकार ने अलग-अलग विभागों को किया तलब 

उत्तर प्रदेश में 2023 में बंपर भर्तियां निकाली जाएंगी. इसके लिए सीएम योगी ने विभागों से ब्यौरा तलब किया गया है. इसमें कई विभागों से उनकी डिटेल मांगी गई हैं.

युवाओं को मिलेगा रोजगार
आशीष श्रीवास्तव
  • लखनऊ,
  • 05 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST
  • होने वाली हैं कई भर्तियां 
  • सीएम को दिया जा रहा है ब्यौरा 

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2023 में बंपर भर्तियां निकालने जा रही है. इसके लिए विभागों से ब्यौरा तलब किया गया है. इसमें मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित पुलिस विभाग और अन्य विभाग में बाबू के पद जो खाली किए गए हैं उनकी डिटेल मांगी गई है. अब प्रत्येक विभाग को यह ब्यौरा देना होगा.

होने वाली हैं कई भर्तियां 

जानकारी के मुताबिक डाक्टरों और पैरामेडिकल में 14 हजार भर्तियां की जानी हैं. इसके अलावा 35,000 सिपाहियों की भर्ती की जानी हैं. जिसमें डॉक्टरों की 14000 पदों की मंजूरी योगी सरकार ने पहले ही दे दी है. वहीं नागरिक पुलिस में 26200 पीएससी में कॉन्स्टेबल के लिए और फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती होनी है. यही नहीं रिटायर्ड डॉक्टरों को भी नियुक्ति देने के लिए स्वास्थ विभाग की तरफ से आवेदन मांगा गया है. इसे लेकर विज्ञप्ति में जल्द ही जारी की जाएंगी. 

सीएम को दिया जा रहा है ब्यौरा 

इस दौरान विभागों में पड़े खाली पदों का ब्यौरा सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया जा रहा है. इन भर्तियों को जल्द ही शासन से अनुमति मिलने के बाद सीधा विभागों द्वारा विज्ञप्ति जारी की जाएगी. जिसमे हजारों की तादाद में युवाओं को नौकरियां मिलने वाली हैं. गौरतलब है कि योगी सरकार 2024 से पहले 2023 में बंपर भर्ती निकलकर युवाओं नौजवानों को नौकरी देने की तैयारी कर रही है. यही वजह है सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों से रिक्त पदों की डिटेल मांगी है. इसके बाद शासन उन पदो की अनुमति देकर विज्ञप्ति निकली जाएगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement