CBSE Board Exams 2023: आज से शुरू हुए सीबीएसई के 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

आज से सीबीएसई 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू हो गई है. इसको लेकर बोर्ड ने गाइडलाइन जारी की है. जिसके अनुसार यदि कोई छात्र अनुपस्थित रहता है, तो ऑनलाइन पोर्टल में, स्कूलों को छात्र को "अनुपस्थित" के रूप में चिह्नित करना होगा.

आज से शुरू हुए सीबीएसई के 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST
  • सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से
  • बोर्ज ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज से 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट लेना शुरू कर दिया है. सोमवार से शुरू हुए सीबीएसई कक्षा 10 और सीबीएसई कक्षा 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम 14 जनवरी (शनिवार) को समाप्त होंगे. व्यावहारिक परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक cbse.gov.in पर जा सकते हैं.

सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से
बोर्ड ने सभी स्कूलों को छात्रों को सूचित करने का निर्देश दिया है कि उन्हें केंद्रीय बोर्ड द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट में उपस्थित होने की आवश्यकता है. अगर किसी छात्र की प्रैक्टिकल परीक्षा छूट जाती है, तो परीक्षा को 2 जनवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 के बीच ही फिर से शेड्यूल किया जाना चाहिए.

यदि कोई छात्र अनुपस्थित रहता है, तो ऑनलाइन पोर्टल में, स्कूलों को छात्र को "अनुपस्थित" के रूप में चिह्नित करना होगा. यदि छात्र बाद की तारीख में प्रैक्टिकल के लिए फिर से आता है, तो स्कूलों को ऑनलाइन पोर्टल में छात्र को "पुनर्निर्धारित" के रूप में चिह्नित करना होगा.

एक आधिकारिक अधिसूचना में, सीबीएसई ने कहा, "परीक्षा/मूल्यांकन के आयोजन की तारीख से शुरू होने वाले सभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट के अंक एक साथ अपलोड किए जाएंगे. अंकों की अपलोडिंग संबंधित कक्षा की अंतिम तिथि तक पूरी हो जाएगी. बोर्ड द्वारा तारीखों के विस्तार पर विचार नहीं किया जाएगा.

इससे पहले, सीबीएसई ने थ्योरी परीक्षाओं के लिए 2023 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट की भी घोषणा की थी. सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक होगी.

 

Read more!

RECOMMENDED