Advertisement

शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो ध्यान दें, CTET 2026 की तारीख जारी... जानें एडमिट कार्ड कब और कहां मिलेगा

CTET 2026 exam date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है.

CTET परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का हुआ ऐलान. (Photo : Pexels)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. जारी सूचना के मुताबिक CTET 2026 की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी पहले दी जाएगी, जबकि परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी.

CBSE की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार CTET 2026 का आयोजन 12 और 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख से जुड़ी जानकारी करीब 15 दिन पहले CTET के आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी. इससे उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी और यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी.

परीक्षा से दो दिन पहले मिलेगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए मिलेगी. CBSE के मुताबिक परीक्षा से दो दिन पहले उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

Paper 1 और Paper 2 में क्या अंतर है?
CTET में दो पेपर होते हैं. Paper 1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों के लिए पात्र माने जाते हैं. वहीं Paper 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है. उम्मीदवार अपनी योग्यता और जिस स्तर पर पढ़ाना चाहते हैं, उसके अनुसार पेपर का चयन करते हैं.

इन स्कूलों में मिल सकता है नौकरी का मौका
CTET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूल समेत कई संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि CTET पास करना नौकरी की गारंटी नहीं है, बल्कि शिक्षक भर्ती में आवेदन करने की पात्रता देता है. उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के साथ आवेदन, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement