यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है. कल 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है. रिजल्ट जारी होते ही अकसर आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से साइट स्लो हो जाती है या कई बार क्रैश भी हो जाती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए कई दूसरे विकल्प भी दिए हुए हैं.
कल शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. इस बार 52 लाख से ज्यादा छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लोड बढ़ना तय माना जा रहा है.
ऐसे परिस्थिति में अब आपको बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है. कई ऐसे अन्य ऐप हैं जहां आप आसानी से अपनी रिजल्ट चैक कर सकते हैं. आज हम आपको उनके बारे में बताएंगे.
DigiLocker से ऐसे देखें मार्कशीट
अगर वेबसाइट काम न करे, तो DigiLocker पर रिजल्ट प्राप्त करना सबसे आसान तरीका है. छात्र अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करके डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद यहां स्कोरकार्ड तुरंत उपलब्ध हो जाता है.
DigiLocker में लॉग इन करने के बाद UP Board Result सेक्शन में जाएं, क्लास 10 या 12 चुनें और रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर लें. यह डिजिटल कॉपी पूरी तरह वैध मानी जाती है.
UMANG ऐप पर भी मिलेगा रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए UMANG ऐप भी काफी काम आता है. अगर वेबसाइट स्लो हो, तो मोबाइल में UMANG ऐप खोलें या इंस्टॉल करें. इसके बाद मोबाइल नंबर से लॉग इन करें, UP Board services सर्च करें, अपनी कक्षा चुनें और रोल नंबर दर्ज करें. कुछ ही सेकंड में रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर इंटरनेट सही से काम नहीं कर रहा या ऐप हैंग हो रहे, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है.
10वीं के लिए: टाइप करें UP10 और भेज दें 56263 पर.
12वीं के लिए: टाइप करें UP12 और भेज दें 56263 पर.
कुछ ही मिनट में आपके नंबर पर रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा.
रिजल्ट देखने से पहले ये रखें तैयार
रिजल्ट चेक करने से पहले अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें. इससे वेबसाइट या ऐप खुलते ही तुरंत रिजल्ट देखा जा सकेगा. कुल मिलाकर, अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. DigiLocker, UMANG और SMS जैसे विकल्प आपकी मदद के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें