Advertisement

Indian Army Agniveer 2025-26: खुशखबरी! इंडियन आर्मी में 25000 से अधिक अग्निवीरों की होगी भर्ती, सेना में जाने के इच्छुक युवा जानें कब होगी परीक्षा और क्या है पूरी प्रक्रिया

Agniveer Recruitment Exam: भारतीय सेना ने 2025-26 की अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यदि आपने अग्निवीर बनने के लिए आवेदन किया है तो अब पूरी तरह से तैयार हो जाएइ. हम आपको बता रहे हैं कि अग्निवीर भर्ती के लिए क्या-क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी. 

Agniveer
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST
  • 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 
  • ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

भारतीय सेना में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है. भारतीय सेना (Indian Army) ने 2025-26 की अग्निवीर भर्ती परीक्षा (Agniveer Recruitment Exam) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यदि आपने अग्निवीर बनने के लिए आवेदन किया है तो अब पूरी तरह से तैयार हो जाएइ. अग्निवीर भर्ती परीक्षा जून के अंत से शुरू होगी और जुलाई में समाप्त होगी. कुल 25000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी.

कब से कब तक होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा
अग्निवीर कॉमन एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया जाएगा. परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाएगी. अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 13 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया में ली जाएगी.

अग्निवीर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in. पर जारी किया जाएगा. आपको मालूम हो कि अग्निवीर में भर्ती होने के बाद सेवा अवधि चार वर्षों तक होती है. 10 हफ्ते से लेकर 6 महीने तक ट्रेनिंग दी जाती है. अग्निवीर के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षण (PST/PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद किया जाता है.

अग्निवीर भर्ती के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
1. अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा में कम से कम 45% अंक होने चाहिए. इसके साथ ही हर विषय में कम से कम 33% अंक होना जरूरी है. जिन उम्मीदवारों के पास हल्के मोटर वाहन (LMV) का ड्राइविंग लाइसेंस है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी 
2. अग्निवीर टेक्निकल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 50% अंकों (कुल मिलाकर) के साथ 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है. हर विषय में कम से कम 40% अंक होने चाहिए.
3. अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए. हर विषय में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है. 
4. क्लर्क और स्टोरकीपर पदों के लिए उम्मीदवार को टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य होगा. 
5. अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा पास होना चाहिए और सभी विषयों में कम से कम 33% अंक होने चाहिए.
6. अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 8वीं कक्षा पास होना चाहिए और सभी विषयों में कम से कम 33% अंक होने चाहिए. 

क्या है अग्निवीर चयन प्रक्रिया 
1. ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा.
2. शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षण.
3. दस्तावेज सत्यापन. 
4. चिकित्सा परीक्षण 

अग्निवीर को कितनी मिलती सैलरी और सेवा निधि
1. अग्निवीर पद पर भर्ती होने के पहले वर्ष 30000 रुपए प्रतिमाह.
2. चौथे वर्ष 40000 रुपए प्रतिमाह. 
3. चार साल बाद सेवा निधि के रूप में 11.71 रुपए लाख मिलेंगे.

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
1. अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
2. यदि नए उपयोगकर्ता हैं तो पंजीकरण पर क्लिक करके जरूरी जानकारी दर्ज करें.
3. इसके बाद अपने ईमेल/मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें.
4. फिर अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और संबंधित अग्निवीर पद के लिए आवेदन करें.
5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें.
6. अंत में फॉर्म का प्रिंट डाउनलोड करके अपने पास रख लें.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement