Advertisement

किस कोर्स की पढ़ाई के लिए कितनी फीस लेते हैं खान सर? ठुकराया था 100 करोड़ से ज्यादा का ऑफर

पटना में कोचिंग संस्थान चलाने वाले खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनके कोचिंग संस्थान पर हमला हुआ है. खान सर ने एक बार बताया था कि उन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा का कोचिंग जॉब ठुकरा दिया था. चलिए आपको बताते हैं कि खान सर किस कोर्स के लिए कितना फीस लेते हैं.

Khan Sir
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

चर्चित टीचर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पटना के मुसल्लहपुर में उनके कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ है. इस हमले के बाद खान सर के छात्र उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. खान सर अपने पढ़ाने के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उनका पढ़ाई का देसी अंदाज काफी चर्चा में रहता है. वो यूपीएससी, एसएससी, पुलिस कांस्टेबल, टीईटी, पुलिस और टीचर भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं. इसके साथ ही खान सर के कोचिंग संस्थान में पढ़ाई की फीस भी काफी कम है. सस्ती कोचिंग देने के लिए खान सर काफी पॉपुलर हैं.

किस कोर्स की कितनी फीस लेते हैं खान सर?
पॉपुलर टीचर खान सर अपने कोचिंग संस्थान में काफी कम फीस लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भी कम फीस लेते हैं. चलिए बताते हैं किस कोर्स के लिए कितनी फीस लेते हैं.

  • हिंदी मीडियम से यूपीएससी प्री और मेन्स ऑफलाइन बैच के लिए 69500 रुपए फीस लेते हैं.
  • यूपी पीसीएस प्री व मेन्स ऑफलाइन कोचिंग के लिए 5 हजार रुपए और ऑनलाइन 3 हजार रुपए लेते हैं.
  • नीट यूजी ऑफलाइन- 35000 रुपए
  • जेईई मेन ऑफलाइन- 35 हजार
  • सीटीईटी- 600 रुपए
  • बिहार एसएससी सीजीएल- 500 रुपए
  • आर्मी जीडी- 100 रुपए
  • यूपी पीईटी- 500 रुपए
  • यूजीसी नेट पेपर-1- 499 रुपए
  • एसएससी टियर 1 व 2- 8 हजार रुपए
  • बिहार दारोगा अधिनायक- 300 रुपए
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल- 500 रुपए
  • सीडीएस ऑनलाइन- 2 हजार रुपए
  • 73वीं बीपीएससी- 4500 रुपए
  • 72वीं बीपीएससी प्रीलिम्स- 200 रुपए
  • एनडीए ऑफलाइन- 3000 रुपए
  • एनडीए ऑनलाइन- 2000 रुपए

ठुकराया था करोड़ों का ऑफर-
खान सर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. खान सर ने करोड़ों के ऑफर ठुकरा चुके हैं. इसका खुलासा उन्होंने खुद ही कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में किया था. उन्होंने बताया था कि एक बार उनके सामने एक फायदेमंद मौका आया था, लेकिन वो अपने शुरुआती संघर्षों को भुला नहीं पाए. उनको 107 करोड़ का कोचिंग जॉब ऑफर मिला था. लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया था.

कौन हैं खान सर?
खान सर ने कई बार अपने बारे में बताया है. खान सर यूपी के गोरखपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के देवरिया के भाटपाररानी कस्बे से शुरुआती पढ़ाई की है. इसके बाद वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की है. शुरुआत में उन्होंने पटना में एक निजी कोचिंग में पढ़ाया. लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही अपना कोचिंग संस्थान खोल लिया. खान सर ने एक बार बताया था कि वो एनडीए में जाना चाहते थे. लेकिन मेडिकल टेस्ट पास नहीं कर पाए थे.

ये भी पढ़े:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement