Advertisement

National Teachers Award: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए खुल गया है पोर्टल, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

National Teachers Award: अप्लाई करने की आखिर तारीख 20 जून, 2024 है. चयनित पुरस्कार विजेताओं को 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा.

National Teacher Award
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2024,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST
  • शिक्षकों को मिलेगी पुरस्कार
  • आप भी कर सकते हैं अप्लाई

नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए अप्लाई पोर्टल खुल गया है. मंगलवार को हायर एजुकेशन सेक्रेटरी संजय मूर्ति और AICTE के चेयरमैन टीजी सीतारम ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए नॉमिनेशन पोर्टल का उद्घाटन कर दिया है. इसका उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जो अपने क्षेत्र में कुछ अलग कर रहे हैं. बता दें, ये नॉमिनेशन हायर एजुकेशन यानी उच्च शिक्षा के लिए खोले गए हैं. 

20 जून तक कर सकते हैं अप्लाई 

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए आधिकारिक पोर्टल awards.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने की आखिर तारीख 20 जून, 2024 है. चयनित पुरस्कार विजेताओं को 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा. बता दें, इस दिन को पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है.

किन कैटेगरी में मिलेगा अवार्ड 

अवार्ड के लिए अलग-अलग कैटेगरी रखी गई हैं-

1. इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर.

2.  प्योर साइंस जिसमें गणित, फिजिकल साइंस, बायोलॉजिकल साइंस, केमिकल साइंस, मेडिसिन, फार्मेसी शामिल हैं. 

3. आर्ट्स एंड सोशल साइंस कला और सोशल साइंस, जिसमें ह्यूमेनिटीज, लैंग्वेज, लीगल स्टडी, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट. 

एलिजिबिलिटी क्या है? 

अवार्ड के कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी रखा गया है- 

-नॉमिनेटेड टीचर को रेगुलर फैकल्टी मेंबर होना जरूरी.

-शिक्षक के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल या दोनों पर को पढ़ाने का कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए.

-नॉमिनेटेड शिक्षक की उम्र अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून 2024 तक 55 साल से कम होनी चाहिए. 

-वाइस चांसलर, डायरेक्टर्स और प्रिंसिपल (चाहे रेगुलर हों या ऑफिशिएटिंग) इसके पात्र नहीं हैं. हालांकि, जो पहले ऐसे पदों पर रह चुके हैं और अभी भी सर्विस में एक्टिव हैं और 55 साल से कम उम्र के हैं, उन्हें नॉमिनेट किया जा सकता है.

किसे मिलेगा अवार्ड?

दरअसल, कई शिक्षा अपनी नौकरी को केवल काम के रूप में नहीं लेते हैं, बल्कि संस्थानों की सीमाओं से परे जाते हैं. यह पुरस्कार उन लोगों को मान्यता देगा जिन्होंने शिक्षा और समाज के बीच की खाई को पाट दिया है. साथ ही जिन शिक्षकों ने छात्रों के बीच सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया है उन्हें ये अवार्ड दिया जाएगा. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement