Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता और आवेदन करने का तरीका? 

RRB Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद के लिए बंपर वैकेंसी का ऐलान किया है. आइए जानते हैं आप कैसे इस सरकारी नौकरी को पा सकते हैं?

Recruitment in Indian Railways
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

Sarkari Naukri RRB Recruitment 2026: इंडियन रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने (RRB) बंपर वैकेंसी का ऐलान किया है. RRB ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

कब से कर सकते हैं आवेदन? 
RRB के मुताबिक असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो जाएगी. रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने के इच्छुक अभ्यर्थी RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है. 

क्या होनी चाहिए योग्यता?
असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना भी जरूरी है. उम्मीदवार  NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, रेडियो और टीवी मैकेनिक, मिलाइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, वायरमैन, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, डीजल मैकेनिक, हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक जैसे ट्रेड्स में ITI डिग्री होनी चाहिए.यदि किसी अभ्यर्थी ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किया है 

उम्र और चयन प्रक्रिया 
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों (जैसे OBC,SC/ST) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 के आधार पर निर्धारित की जाएगी. असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए चयन लिखित परीक्षा (CBT), तकनीकी परीक्षण और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएगी. 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें.
3. फिर बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें.
4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी और अनुभव का विवरण भरें.
5. अब जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, अपनी फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें.
6. इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें.
7. अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना न भूलें.

रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर भी निकली है भर्ती 
साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) के रेलवे भर्ती सेल, सिकंदराबाद ने अप्रेंटिस के 2801 पदों पर भर्ती निकाली है. आवदेन करने की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो गई है जो कि 11 अप्रैल तक चलने वाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट और कैंडिडेट एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है. उभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

 

Read more!

RECOMMENDED