Advertisement

कोरोना और ओमिक्रॉन के बीच महाराष्ट्र में खुले सभी स्कूल, कोविड-प्रोटोकॉल का करना होगा सख्ती से पालन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बच्चों की शिक्षा को लेकर असमंजस बना हुआ था. लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं. आज से महाराष्ट्र में पहली से लेकर 12वीं क्लास तक के स्कूल खुल गए हैं. लेकिन इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई है. 

Representational Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST
  • महाराष्ट्र में खुले सभी स्कूल
  • कोविड-प्रोटोकॉल का करना होगा सख्ती से पालन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बच्चों की शिक्षा को लेकर असमंजस बना हुआ था. लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं. आज से महाराष्ट्र में पहली से लेकर 12वीं क्लास तक के स्कूल खुल गए हैं. लेकिन इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई है. 

बताया जा रहा है कि राज्य के स्कूलों में अब ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से क्लास चलेंगी. स्कूल खुलने से छात्र भी खुश हैं और बता दें कि बच्चे अपने माता-पिता की रजामंदी से ही स्कूल आ रहे हैं. 

स्कूल सर्वे रिपोर्ट में माता-पिता से ली राय: 

दरअसल स्कूलों ने एक सर्वे रिपोर्ट में माता-पिता से इस बात पर राय ली कि अब छात्रों को स्कूल बुलाना चाहिए या नहीं. जिन अभिभावकों ने स्कूल सर्वे रिपोर्ट में ऑफलाइन क्लास के लिए अपनी सहमति दी है, उन्हीं के बच्चे स्कूल आ रहे हैं. 

लेकिन जिन अभिभावकों ने सहमति नहीं दी उनके बच्चों को ऑनलाइन क्लास में ही पढ़ाया जायेगा. हालांकि स्कूल आ रहे छात्रों के लिए खास गाइडलाइन जारी की गई है. जिसके दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. 

इन बातों का रखना होगा ध्यान:  

जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार,

  • बच्चों का स्कूल में प्रवेश करते समय मास्क अनिवार्य है. 
  • बच्चों का गेट पर ही तापमान चेक किया जाएगा. 
  • सेनेटाइजर से उनके हाथ साफ करवाए जाएंगे. 
  • सभी शिक्षकों को स्कूल आने से पहले RTPCR टेस्ट कराना होगा और उसकी नेगेटिव रिपोर्ट जमा करनी होगी. 
  • कक्षाओं और शौचालयों को भी लगातार सैनिटाइज किया जाएगा. 
  • कक्षाओं और स्टाफ रूम्स में बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर की जाएगी. 

40 हजार के पार कोविड के मामले: 

वैसे तो मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. रविवार को महाराष्ट्र में 40,805 नए कोविड केस सामने आए और 44 लोगों की मौत हुई है. हालांकि एक भी मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट नहीं मिला. राज्य में अब एक्टिव केस 2,93,305 हो गए हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement