Advertisement

जम्मू-कश्मीर में लॉन्च हुआ स्किल हब प्रोग्राम, पहले फेज में शामिल होंगे 40 सरकारी स्कूल

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को समग्र शिक्षा परियोजना के तहत 'स्किल हब इनिशिएटिव' कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई. केंद्र शासित प्रदेश में 40 स्कूलों की पहचान की गई है और उन्हें 'स्किल हब' के रूप में नामित किया गया है. लेकिन शुरुआत में यह कार्यक्रम नौ सरकारी स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है. 

प्रतीकात्मक तस्वीर
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 02 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST
  • 40 स्कूल होंगे प्रोग्राम में शामिल
  • नौ स्कूलों में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को समग्र शिक्षा परियोजना के तहत 'स्किल हब इनिशिएटिव' कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई. 

समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक दीप राज कनेठिया हैं. उनका कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में 40 स्कूलों की पहचान की गई है और उन्हें 'कौशल हब' के रूप में नामित किया गया है. लेकिन शुरुआत में यह कार्यक्रम नौ सरकारी स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है. 

प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 3.0: 

'स्किल हब इनिशिएटिव' प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 3.0 का हिस्सा है और इसे 1 जनवरी को देश भर में लॉन्च किया गया था. इसे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा. 

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालयों ने इस योजना को तैयार किया है. इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों, युवाओं और ड्रॉपआउट के लिए एनएसडीसी सर्टिफाइड स्किल कोर्सेज प्रदान करना है. 

इसका उद्देश्य बच्चों को प्लेसमेंट के साथ-साथ अपना खुद का बिज़नेस करने के लिए तैयार करना भी है. इस योजना को राज्य कौशल विकास मिशनों द्वारा भी सहायता प्रदान की जाएगी. कनेठिया का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुने गए नौ स्कूलों को एनएसडीसी से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा और अंतत: इस कार्यक्रम को अन्य स्कूलों में भी शामिल किया जाएगा.
 
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल जिन्हें 'कौशल हब' के रूप में नामित किया गया है, वे रियासी, बडगाम, अनंतनाग, पुंछ, श्रीनगर, किश्तवाड़, पुलवामा और जम्मू सहित विभिन्न जिलों में स्थित हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement