औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) उत्तर प्रदेश में कौशल विकास मिशन की रीढ़ बन चुके हैं. यूपी में आईटीआई प्रवेश और प्रशिक्षण राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) के तहत आता है. SCVT सरकारी और निजी दोनों तरह के आईटीआई की देखरेख करती है. इसमें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत चलने वाले संस्थान भी शामिल हैं. इस साल आईटीआई में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 11 जुलाई से शुरू हो गया है और 4 अगस्त 2026 तक चलेगा.
क्या है आईटीआई?
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान हैं, जो कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं पास कर चुके छात्रों को ट्रेड के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण देते हैं. कोर्स की अवधि आमतौर पर एक से दो साल तक होती है. इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, प्लंबर, वायरमैन, टर्नर, ड्राफ्ट्समैन और सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) जैसे ट्रेड शामिल हैं. प्रवेश योग्यता (मेरिट) के आधार पर होता है, इसके लिए कोई अलग प्रवेश परीक्षा नहीं होती.
2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया-
SCVT आईटीआई में दाखिले के प्रक्रिया आयोजित करती है. चलिए आपको बताते हैं कि साल 2026-27 के लिए आईटीआई में दाखिले के लिए क्या प्रोसेस होता है.
आवेदन विंडो: ऑनलाइन पंजीकरण 11 जुलाई 2026 को शुरू हो गया है और 4 अगस्त 2026 को बंद होगा.
आवेदन का माध्यम: सिर्प आधिकारिक पोर्टल scvtup.in के जरिए पूरी तरह ऑनलाइन प्रोसेस है. ऑफलाइन आवेदन की कोई सुविधा नहीं है.
चयन का आधार: ट्रेड और कोर्स के अनुसार कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट से चयन होगा. कोई लिखित प्रवेश परीक्षा नहीं होती है.
आवेदन के विकल्प: उम्मीदवार सिर्फ सरकारी आईटीआई (PPP मॉडल संस्थानों सहित), सिर्फ निजी आईटीआई, या दोनों के लिए संयुक्त रूप से आवेदन कर सकते हैं.
ITI में दाखिले के लिए क्या है जरूरी?
आईटीआई में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों के पास क्या होना चाहिए. उसके लिए क्या पात्रता होनी चाहिए. चलिए बताते हैं.
न्यूनतम आयु: आईटीआई में दाखिले के लिए न्यूनतम उम्र 14 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है.
शैक्षणिक योग्यता: अधिकांश ट्रेड के लिए कक्षा 10वीं पास आवश्यक है; कुछ अल्पकालिक या बुनियादी ट्रेड के लिए कक्षा 8वीं पास मान्य है.
डोमिसाइल: आवेदक उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी होने चाहिए. दस्तावेज सत्यापन के समय वैध यूपी डोमिसाइल प्रमाण पत्र आवश्यक है.
आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹250 का शुल्क ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से) देय है.
आवेदन में सुधार: फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान के बाद 48 घंटे की सुधार विंडो उपलब्ध है.
आवश्यक दस्तावेज़: निर्धारित प्रारूप और आकार में फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज़, साथ ही व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी.
चयन की क्या है प्रक्रिया?
इन बातों का रखना होगा ध्यान?
ये भी पढ़ें: