Advertisement

WCR Recruitment 2022: रेलवे में नौकरी के लिए शानदार मौका, WCR ने मांगे आवेदन

पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार 17 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों के लिए मांगे आवेदन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST
  • उम्मीदवार 17 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
  • कुल 2521 अप्रेंटिस के पदों पर की जाएगी नियुक्ति

रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है. पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार 17 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. कुल 2521 अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति की जानी है. इस पद के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए. 17 नवंबर, 2022 तक 24 वर्ष की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष (10 + 2 प्रणाली में) उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी से संबद्ध) होना चाहिए.अप्रेंटिस भर्ती के लिए 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसके आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा. अप्रेंटिस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा. महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट मिलेगी.
 
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं. इसके बाद रेलवे भर्ती सेल-2022-23 के लिए एंगेजमेंट ऑफ अप्रेंटिस एक्ट पर जाएं.अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें. इसके बाद आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें. इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें. उम्मीदवार एक प्रति डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement