ज्यादातर लोग ये मानते हैं कि इंग्लैंड, यूके और ग्रेट ब्रिटेन एक ही है. आम बोलचाल की भाषा में तीनों का इस्तेमाल एक ही देश के लिए किया जाता है. लेकिन ये सच नहीं है कि तीनों एक ही हैं. तीनों में काफी अंतर है. अगर आप इंग्लैंड और यूनाइटेड किंगडम के बारे में अच्छी जानकारी रखना चाहते हैं तो आपको ये जानना होगा कि इंग्लैंड, यूके और ग्रेट ब्रिटेन में क्या अंतर है? चलिए आपको इन तीनों का फर्क समझाते हैं.
इंग्लैंड एंड वेल्स-
इंग्लैंड एक देश है. जिसकी राजधानी लंदन है. साल 1200 में इंग्लैंड ने वेल्स पर कब्जा कर लिया. साल 1536 में ऑफिशियली वेल्स इंग्लैंड का हिस्सा बना गया और इसे इंग्लैंड एंड वेल्स कहा जाने लगा.
ग्रेट ब्रिटेन-
इंग्लैंड एंड वेल्स और स्कॉटलैंड काफी वक्त तक एक-दूसरे से लड़के रहे. लेकिन 1707 में दोनों ने एक समझौता कर लिया. इसके बाद स्कॉटलैंड और इंग्लैंड को मिलाकर ग्रेट ब्रिटेन बना. इस तरह से ग्रेट ब्रिटेन में 3 बड़े इलाके शामिल हैं. इसमें इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड शामिल हैं.
यूनाइटेड किंगडम-
साल 1801 में आयरलैंड को जबरदस्ती ग्रेट ब्रिटेन में शामिल किया गया. इसके बाद इसे यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड से जाना जाने लगा.
लेकिन आयरिश लोग यूके के साथ नहीं रहना चाहते थे. कई सालों तक प्रदर्शन हुए. इसके बाद साल 1922 में आयरलैंड का एक बड़ा हिस्सा आजाद हो गया. जिसे रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड कहा जाता है. जो बाकी का हिस्सा बचा, उसे नॉर्दर्न आयरलैंड कहा जाता है. इस तरह से आज जो यूके हैं, उसमें इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड शामिल है. इसका मतलब है कि यूनाइटेड किंगडम में 4 बड़े इलाके शामिल हैं.
ग्रेट ब्रिटेन दुनिया का 9वां सबसे बड़ा द्वीप है. इसका क्षेत्रफल 209331 वर्ग किलोमीटर है. ग्रेट ब्रिटेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में इंग्लैंड है. वेल्स दक्षिणी-पश्चिमी और स्कॉटलैंड उत्तर में है. स्कॉटलैंड और वेल्स स्वतंत्र राष्ट्र नहीं हैं. लेकिन आंतरिक गवर्नेंस के मामले में इनको स्वायत्तता मिली हुई है.
ये भी पढ़ें: