UP Assembly Elections 2022: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हुई. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 60.17 फीसदी वोट डाले गए. सबसे ज्यादा कैराना में 75.12 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम वोटिंग साहिबाबाद में 45 फीसदी हुई. पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. इस चरण में आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं, जहां पिछली बार बीजेपी का परचम लहराया था. साल 2017 विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 63.50 फीसदी वोटिंग हुई थी.
चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि यूपी में पहले चरण की वोटिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि कुछ जगहों से ईवीएम और वीवीपैट खराब होने की शिकायत मिली थी, जिसे फौरन बदल दिया गया. अजय शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है.
मतदान UPDATES:
पहले चरण की वोटिंग खत्म हुई- चुनाव आयोग
पहले चरण में 58 सीटों पर 60.17 फीसदी वोटिंग हुई
कुछ जगहों से ईवीएम, वीवीपैट खराब होने की शिकायत आई, लेकिन फौरन उसे बदला गया- चुनाव आयोग
यूपी के कैराना में सबसे अधिक मतदान, साहिबाबाद में सबसे कम वोटिंग
यूपी की 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.79% फीसदी वोटिंग
गौतमबुद्ध नगर में 5 बजे तक 53.48% वोटिंग
गाजियाबाद में शाम 5 बजे तक 55.31 फीसदी वोटिंग
उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर 3:00 बजे तक 48.24 फीसदी वोट डाले गए
पहले चरण की 58 सीटों पर 1:00 बजे तक 35.03 फीसदी वोटिंग
EVM खराब होने पर जयंत चौधरी का तंज- गुस्से में बटन दबा रहे युवा और किसान
जयंत चौधरी ने EVM खराब होने पर तंज कसा. उन्होंने ट्वीट किया कि EVM की ख़राब होने की शिकायतें आ रहीं हैं। लगता है युवा और किसान पूरे ग़ुस्से में बटन दबा रहे हैं!! आपसे निवेदन है इतने ज़ोर से नहीं, गठबंधन के पक्ष में प्यार से बटन दबाएँ!!
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने डाला वोट
मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने वोट डाला. उन्होंने कहा कि पहले इस इलाके को क्राइम कैपिटल कहा जाता था, लेकिन आज यहां लॉ एंड ऑर्डर और विकास है. यूपी में माफिया राज खत्म हो गया है.
मृगांका सिंह ने डाला वोट
कैराना विधानसभा क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज कस्बा कैराना में भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय बाबू कम सिंह की पुत्री और वर्तमान में कैराना विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचीं.
मतदान के बाद मृगांका सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि शामली जनपद में तीनों विधानसभा सीटें भाजपा जीत रही है. उन्होंने कहा कि कैराना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर बदमाश गुंडों ने पलायन किया है और योगी की सरकार में यहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है.
यूपी की 58 सीटों पर 11:00 बजे तक 20.03 फीसदी हुआ मतदान
बारात ले जाने से पहले दूल्हे ने डाला वोट
मुजफ्फरनगर के कुटबी गांव में अंकुर नाम का युवक बारात ले जाने से पहले वोट डालने पहुंचा
कुर्राना गांव के लोगों ने वोटिंग का किया बहिष्कार
अलीगढ़ की खेर विधानसभा सीट के कुर्राना गांव के लोगों ने वोटिंग का किया बहिष्कार. जमीन के मामले में न्याय की मांग की. गांव की करीब 25 बीघा जमीन को दूसरे गांव ताहरपुर में जोड़ देने का आरोप.
गौतमबुद्धनगर में 11 बजे तक 18.43 फीसदी वोटिंग
नोएडा विधानसभा सीट पर 15%, दादरी सीट पर 20%, जेवर सीट पर 22.7%. कुल मत प्रतिशत- 18.43
प्रदेश की सबसे बुजुर्ग महिला ने डाला वोट
मेरठ में 110 साल की शीश कौर ने वोट डाला. मां का वोट डलवाने के लिए बेटा गोद में लेकर पहुंचा. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अछरोंडा में वोट डालने पहुंचीं शीश कौर.
वोटिंंग मशीन को लेकर विवाद
खैर विधानसभा क्षेत्र के धूमरा गांव स्थित पोलिंग बूथ पर लोगों ने मतदान करने से मना किया. लोगों का आरोप है कि मॉक पोल के दौरान डाले गए वोटों को डिलीट नहीं किया गया.
कल्याण सिंह की पत्नी ने डाला वोट
स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे और एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू, कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी, कल्याण सिंह के नाती राज्यमंत्री व अतरौली क्षेत्र से प्रत्याशी संदीप सिंह, संदीप की मां प्रेमलता सहित परिजनों ने अतरौली के मंडौली स्थित पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला.
अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे एसपी बघेल ने आगरा में अपना वोट डाला. करहल सीट से प्रत्याशी हैं बघेल.
पहले चरण में 9 बजे तक 7.93 फीसदी वोटिंग
आगरा में 7.53, अलीगढ़ में 8.26, बागपत में 8.93, बुलंदशहर में 7.51, गौतम बुद्ध नगर में 8.33, गाजियाबाद में 7.37, हापुड़ में 8.20, मथुरा में 8.30, मेरठ में 8.44, मुजफ्फरनगर में 7.50 और शामली 7.70 फीसदी वोटिंग
समाजवादी पार्टी का बड़ा आरोप- कैराना में गरीबों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा
शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347,348,349,350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है।
बीएसपी मुखिया और पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट करके लोगों से वोट डालने की अपील की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर लोगों से वोट डालने की अपील की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि देश को हर डर से आज़ाद करो- बाहर आओ, वोट करो!
आगरा में बीजेपी सांसद रामकुमार चाहर ने वोट डाला
वोट डालने से पहले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा के गोवर्धन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे
मुजफ्फरनगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर EVM खराब होने की खबर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है. आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा. आपका एक 'वोट' अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा. इसलिए 'पहले मतदान फिर जलपान' तब अन्य कोई काम.
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके लोगों से वोट डालने की अपील की
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान है. मैं इस चरण के सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ आपको सुरक्षा, सम्मान व सुशासन देने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है.
आज उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान है। मैं इस चरण के सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूँ कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ आपको सुरक्षा, सम्मान व सुशासन देने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने की अपील की
PM ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!'
623 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत दांव पर
पहले चरण में 623 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत EVM में कैद हो गई है. सभी राजनीतिक दलों ने वोटरों को लुभाने में पूरी ताकत झोंक दी थी. 2017 में हुए यूपी चुनाव में इन 58 सीटों में से 53 पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो जबकि राष्ट्रीय लोक दल को एक सीट से संतोष करना पड़ा था.
शाम 6 बजे तक डाले गए वोट
मतदान सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक चला. इसके साथ ही पहले चरण में जीत का दम भर रहे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए थे. मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हुआ.