Assembly Polls Announced: केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग, पश्चिम बंगाल में 2 फेज में डाले जाएंगे वोट

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. असम, केरल और पुडुचेरी में एक फेज में वोट डाले जाएंगे. इन तीनों राज्यों में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि सभी राज्यों में वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

Assembly Polls Announced
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

5 राज्यों में चुनाव आयोग की तारीखों का ऐलान हो गया है. इसमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है. असम में एक फेज में वोट डालेंगे. 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि 4 मई को काउंटिंग होगी. पश्चिम बंगाल में 2 फेज में वोट डाले जाएंगे. बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि 4 मई को वोटों की गिनती होगी. केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. सभी राज्यों में वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

असम में वोटिंग कब?
असम में विधानसभा चुनाव एक फेज में होगा. 16 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा. नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 23 मार्च है. नामांकन की जांच 24 मार्च को होगी. नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 मार्च है. 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि 4 मई को वोटों की गिनती होगी. चुनाव प्रक्रिया को 6 मई तक पूरा करना है.

असम में चुनाव शेड्यूल
चुनाव कार्यक्रम तारीख
गजट नोटिफिकेशन 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख 23 मार्च
नाॉमिनेशन की जांच 24 मार्च
पर्चा वापसी की अंतिम तारीख 26 मार्च
वोटिंग 9 अप्रैल
काउंटिंग 4 मई

 

केरल में कब होगी वोटिंग?
केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. केरल में एक फेज में वोट डाले जाएंगे. केरल में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 16 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 23 मार्च है. जबकि नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की तारीख 24 मार्च है. पर्चा वापस लेने की आखिरी तारीख 26 मार्च है. 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि 4 मई को वोटों की काउंटिंग होगी. 6 मई तक सभी चुनावी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

केरल का चुनाव शेड्यूल
चुनाव कार्यक्रम तारीख
गजट नोटिफिकेशन 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख 23 मार्च
नाॉमिनेशन की जांच 24 मार्च
पर्चा वापसी की अंतिम तारीख 26 मार्च
वोटिंग 9 अप्रैल
काउंटिंग 4 मई

 

पुडुचेरी में कब होगी वोटिंग?
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की तारीख घोषित हो गई है. 16 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा. जबकि 23 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है. नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की तारीख 24 मार्च है. पर्चा वापस लेने की आखिरी तारीख 26 मार्च है. पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि 4 मई को वोटों की गिनती होगी. 6 मई से पहले सभी चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है.

पुडुचेरी का इलेक्शन शेड्यूल
चुनाव कार्यक्रम तारीख
गजट नोटिफिकेशन 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख 23 मार्च
नाॉमिनेशन की जांच 24 मार्च
पर्चा वापसी की अंतिम तारीख 26 मार्च
वोटिंग 9 अप्रैल
काउंटिंग 4 मई

तमिलनाडु में कब डाले जाएंगे वोट?
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक फेज में वोट डाले जाएंगे. 30 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है. जबकि नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की तारीख 7 अप्रैल है. पर्चा वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल है. 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि 4 मई को वोटों की काउंटिंग होगी. 6 मई तक सभी चुनावी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

तमिलनाडु में कब डाले जाएंगे वोट?
चुनाव कार्यक्रम तारीख
गजट नोटिफिकेशन 30 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल
नाॉमिनेशन की जांच 7 अप्रैल
पर्चा वापसी की अंतिम तारीख 9 अप्रैल
वोटिंग 23 अप्रैल
काउंटिंग 4 मई

पश्चिम बंगाल में 2 फेज में वोटिंग?
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 2 फेज में वोट डाले जाएंगे. 152 विधानसभा सीटों पर पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी. जबकि 142 सीटों पर दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. पहले फेज के लिए गजट नोटिफिकेशन 30 मार्च को होगा. जबकि दूसरे फेज के लिए गजट नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को होगा. पहले फेज के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल और दूसरे फेज के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 9 अप्रैल है. पहले फेज के लिए नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 9 अप्रैल और दूसरे फेज के लिए स्क्रूटनी तारीख 10 अप्रैल है. पहले फेज के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल और दूसरे फेज के लिए पर्चा वापसी की आखिरी तारीख 13 अप्रैल है. पहले फेज के लिए 23 अप्रैल और दूसरे फेज के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. 4 मई को वोटों की गिनती होगी.

पश्चिम बंगाल का चुनाव शेड्यूल
चुनाव कार्यक्रम पहले चरण की तारीख दूसरे चरण की तारीख
गजट नोटिफिकेशन 30 मार्च 2 अप्रैल
नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 9 अप्रैल
नाॉमिनेशन की जांच 7 अप्रैल 10 अप्रैल
पर्चा वापसी की अंतिम तारीख 9 अप्रैल 13 अप्रैल
वोटिंग 23 अप्रैल 29 अप्रैल
काउंटिंग 4 मई 4 मई

किस राज्य में है किसकी सरकार?
पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे. जबकि असम में 126 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं. जबकि केरल में 140 सीटों पर वोटिंग होगी. पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें हैं. पुडुचेरी में एनडीए की सरकार है और एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री हैं. जबकि केरल में एलडीएफ की सरकार है और पिनराई विजयन मुख्यमंत्री हैं. तमिलनाडु में डीएमके की सरकार है और एमके स्टालिन मुख्यमंत्री हैं. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी की सरकार है. जबकि असम में हेमंता विस्वा सरमा की अगुवाई में एनडीए की सरकार है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED