Advertisement

सोने की एक अंगूठी, कोई कार नहीं, कई केस दर्ज... प्रशांत किशोर ने चुनावी हलफनामे में क्या-क्या बताया?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई निजी कार नहीं है. उनके खिलाफ पटना के थानों में 4 केस दर्ज हैं. पीके के पास 65570 रुपए कैश है. प्रशांत किशोर के नाम पर कई जगह जमीन और फ्लैट हैं.

Prashant Kishor
शशि भूषण कुमार
  • पटना,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं. प्रशांत किशोर ने चुनावी हलफनामा में अपनी प्रॉपर्टी, आय, शिक्षा और आपराधिक मामलों का पूरा ब्यौरा दिया है. प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के थानों में 4 केस दर्ज हैं. जबकि सहरसा के सदर थाने में भी एक केस दर्ज है. पटना, मुजफ्फरपुर और बेतिया के अलग-अलग कोर्ट के अंदर मामले चल रहे हैं.

पीके के पास 65570 रुपए कैश-
प्रशांत किशोर ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की भी जानकारी दी है. हलफनामे के मुताबिक उनके पास 65 हजार 570 रुपए कैश है. जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी दास के पास 1 लाख 95 हजार 200 रुपए कैश है.

प्रशांत के पास सिर्फ एक सोने की अंगूठी-
प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी ने फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावे शेयर में भी निवेश कर रखा है. प्रशांत किशोर के पास ज्वेलरी के तौर पर केवल एक सोने की अंगूठी है. प्रशांत किशोर की पत्नी के पास 475 ग्राम सोना है. जिसकी कीमत 64 लाख 12 हजार 500 बताई गई है. प्रशांत किशोर की पत्नी के पास 200 ग्राम चांदी है. जिसकी कीमत 46 हजार बताई गई है.

पीके की कुल संपत्ति- 
प्रशांत किशोर ने अपनी कुल चल संपत्ति 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976 रुपए की बताई है. जबकि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए 89 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249 रुपए की चल संपत्ति की जानकारी दी गई है. प्रशांत किशोर के पास 73 करोड़ 87 लाख की अचल संपत्ति है . जबकि उनकी पत्नी के पास 12 करोड़ 42 लाख की अचल संपत्ति है.

पीके के पास कोई गाड़ी नहीं-
प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के पास कोई भी वाहन नहीं है. प्रशांत किशोर ने 8 करोड़ 31 लाख 50 हजार का लोन ले रखा है. जबकि जाह्नवी दास ने अपने पति प्रशांत किशोर से 41 लाख 88 लाख 373 रुपए का लोन लिया है.

पीके के पास कितनी जमीन?
प्रशांत किशोर के पास रोहतास जिले के शिवसागर में तीन एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि है. प्रशांत किशोर के पास पटना के पाटलिपुत्र में एक मकान है. दिल्ली के वसंत विहार में एक मकान है. यूपी के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम में एक अपार्टमेंट में दो फ्लैट है. गाजियाबाद के वसुंधरा में एक फ्लैट के अंदर 50 फ़ीसदी भागीदारी (मातृ संपत्ति) है. बिहार के बक्सर जिले में आवासीय मकान (मातृ संपत्ति) है.

रोहतास में पैतृक जमीन-
बिहार के रोहतास जिला स्थित कोनार गांव में पैतृक संपत्ति भी है. उनकी पत्नी जाह्नवी दास के नाम पर भी कई प्रॉपर्टी है. पत्नी के नाम पर असम की गुवाहाटी में प्रॉपर्टी है. गुवाहाटी के मदर टैरेसा रोड में एक अपार्टमेंट है. इसके अलावा नोएडा स्थित जेपी ग्रींस में भी एक प्रॉपर्टी का अलॉटमेंट है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement