बिहार में वोटों की गिनती चल रही है. रुझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. एनडीए की 200 सीटों पर बढ़त है. बीजेपी और जेडीयू ने शानदार प्रदर्शन किया है. बीजेपी 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जबकि जेडीयू 80 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं. उधर, आरजेडी 27 सीटों पर आगे है. अभी काउंटिंग चल रही है. हालांकि कई ऐसी सीटें हैं, जहां कांटे की टक्कर चल रही है. कुछ सीटें ऐसी हैं, जिसपर 500 वोटों से कम का अंतर था. लेकिन अब इन सीटों पर बड़ा उलटफेर हुआ है. चलिए आपको इन सीटों के बारे में बताते हैं.
राघोपुर विधानसभा सीट-
राघोपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार तेजस्वी यादव बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे है. तेजस्वी यादव 14636 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर बीजेपी ने सतीश कुमार को उम्मीदवार बनाया है.
रफीगंज विधानसभा सीट-
इस सीट आरजेडी के उम्मीदवार गुलाम शाहिद की 4724 वोटों की लीड है. एनडीए की तरफ से ये सीट जेडीयू के खाते में गई है. जेडीयू ने प्रमोद कुमार सिंह को मैदान में उतारा है.
नरकटिया विधानसभा सीट-
इस सीट पर आरजेडी आगे चल रही है. लेकिन फासला सिर्प 1079 वोटों का है. जेडीयू ने इस सीट पर विशाल कुमार को उतारा है. पहले विशाल कुमार आगे चल रहे थे.
नबीनगर विधानसभा सीट-
इस सीट पर जेडीयू के चेतन आनंद पीछे चल रहे हैं. आरजेडी के अमोद कुमार सिंह 486 वोटों से आगे चल रहे हैं. 11 राउंड की गिनती हो चुकी है.
चेनारी विधानसभा सीट-
चेनारी विधानसभा सीट पर भी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. चिराग पासवान के उम्मीदवार मुरारी प्रसाद गौतम सिर्फ 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. जबकि कांग्रेस ने मंगल राम को उम्मीदवार बनाया है.
बड़हरिया विधानसभा सीट-
इस सीट पर आरजेडी के अरुण कुमार गुप्ता पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर जेडीयू के इद्रदेव सिंह 12130 वोट से आगे चल रहे हैं.
बाराचट्टी विधानसभा सीट-
इस सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) की उम्मीदवार ज्योति देवी आरजेडी उम्मीदवार से 7419
वोटों से आगे हैं. आरजेडी ने इस सीट पर तनुश्री कुमारी को मैदान में उतारा है.
बख्तियारपुर विधानसभा सीट-
इस सीट से आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अरुण कुमार 981 वोटों से आगे चल रहे हैं.