Advertisement

पंचायत चुनाव के अजब-गजब उम्मीदवार! कुंवारों के लिए साउथ अफ्रीका की दुल्हन लाने का वादा

राजस्थान के पंचायत चुनाव में अजब-गजब वादे किए जा रहे हैं. पंचायत चुनाव लड़ रही एक उम्मीदवार आशा देवी का वादा है कि अगर वो चुनाव जीत जाएंगी तो साउथ अफ्रीका से लड़कियां लाएंगी और गांव के कुंवारे लड़कों की शादी कराएंगी.

Jhunjhunu News
हिमांशु शर्मा
  • झुंझुनू,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST

राजस्थान में पंचायत चुनाव का बिल्कुल बज चुका है. झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव में सरपंच पद की दावेदार अनीता सैनी ने पंचायत चुनाव जीतने पर गांव के कुंवारे युवाओं की शादी कराने की बात कही थी. अब एक ओर दावेदार आशा यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने गांव के विकास के साथ-साथ उन युवाओं की शादी कराने की योजना का जिक्र किया है, जिनकी शादी नहीं हो पा रही है. उनकी घोषणा में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात साउथ अफ्रीका से बहुएं लाने का दावा है. आशा यादव का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद इस योजना को पूरा करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी.

साउथ अफ्रीका से लाऊंगी बहू- आशा
वीडियो में आशा यादव कहती नजर आ रही हैं कि गांव में कई ऐसे लड़के हैं, जिनकी शादी नहीं हो पाती. ऐसे में कुछ परिवार बिहार और उत्तर प्रदेश से बहुएं लेकर आते हैं. उन्होंने इस स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कई बार तुलना और भेदभाव जैसी स्थिति बन जाती है. इसी कथित असमानता को खत्म करने और समानता बनाए रखने के लिए उन्होंने साउथ अफ्रीका से बहुएं लाने की कोशिश करने की बात कही है.

शादी का पूरा खर्च उठाने की कही बात-
आशा यादव ने वीडियो में दावा किया कि इस योजना के तहत शादी का पूरा खर्च और अन्य व्यवस्थाएं उनकी अपनी जिम्मेदारी होंगी. उनका कहना है कि गांव में किसी को यह शिकायत नहीं रहनी चाहिए कि किसी के लिए सुंदर बहू आई और किसी के लिए दूसरी. इसी सोच के साथ उन्होंने साउथ अफ्रीका से बहुएं लाने का विचार सामने रखा है. हालांकि, वीडियो में इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया, संभावित परिवारों, विवाह की सहमति और कानूनी व्यवस्थाओं का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है.

विकास के साथ शादी का मुद्दा भी चर्चा में-
सरपंच पद की उम्मीदवार आशा यादव ने अपनी इस घोषणा के जरिए गांव के विकास और युवाओं की शादी से जुड़े मुद्दे को एक साथ उठाया है. वीडियो के अंत में उन्होंने ग्रामीणों से उन्हें सरपंच बनाने और समर्थन व आशीर्वाद देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement